
कड़ी सुरक्षा के बीच लाखों श्रद्धालु करेंगे 14 कोसी परिक्रमा
सत्य प्रकाश
अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा की अक्षय नवमी तिथि पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाखों की संख्या श्रद्धालु 14 कोसी परिक्रमा करेंगे है। अयोध्या के 42 किलोमीटर की परिक्रमा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद के संभावित फैसले को लेकर जहां अयोध्या में सुरक्षा के जाल बिछाए जा रहे हैं । राम नगरी अयोध्या में शुरू हो रहे चौदह कोसी व पंचकोशी परिक्रमा में शामिल होने देश के विभिन्न हिस्सों सेेे लाखों की संख्याा में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहेे है। चौदह कोसी परिक्रमा में अयोध्या के 42 किलोमीटर व पंचकोशी परिक्रमा में 15 किलोमीटर की यात्रा की जाती है इस परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। अयोध्या की सुरक्षा को लेकर पूरे परिक्रमा मार्ग पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है। इस वर्ष परिक्रमा मेला में 14 कोसी परिक्रमा सुबह 6:05 से प्रारंभ होकर 6 नवंबर प्रातः 7:49 तक चलेगी 14 कोसी परिक्रमा व पंचकोसी परिक्रमा 7 नवंबर को प्रातः 9:47 बजे से 8 नवंबर दोपहर 11:56 तक चलेगी वही कार्तिक पूर्णिमा स्नान 11 नवंबर को शाम 5:34 से 12 नवंबर को शाम 6:42 तक होगा ।
अक्षय नवमी को होती है 14 कोसी परिक्रमा
अक्षय नवमी तिथि को ही सतयुग का शुरू हुआ था। इसीलिए इस तिथि को युगादि तिथि भी कहा जाता है। कार्तिक मास में तुलसी के पेड़ की पूजा और आंवलें के वृक्ष की सेवा विशेष फलदायी होती है। इस मास में भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व होता है। इसी धार्मिक मान्यता के चलते लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं।
देश भर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं अयोध्या
अक्षय का शाब्दिक अर्थ होता है, इसका कभी क्षय यानी समाप्ति न हो। इसीलिए धार्मिक मान्यता है कि आज की तिथि में किए गए कार्य से मिलने वाले फल का कभी क्षय नहीं होता है। इसी धार्मिक मान्यता के चलते देश के कोने-कोने से भक्त अक्षय नवमी तिथि को रामनगरी अयोध्या आते हैं। 14 कोसी परिक्रमा करने के साथ ही पवित्र सरयू में स्नान करने हैं और अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में दर्शन और पूजन करते हैं।
Published on:
04 Nov 2019 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
