21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, 140 पन्नों की रिपोर्ट और साक्ष्य लेकर वापस लौटी SIT, अखिलेश बोले- रिपोर्ट चोरी न हो जाए

Ram Mandir Theft case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावा एवं चंदा चोरी मामले पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) ने चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT पर कटाक्ष किया है।

2 min read
Google source verification
Akhilesh Yadav raised questions on SIT investigation

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच पर अखिलेश यादव ने तंज कसा (फोटो- पत्रिका)

Akhilesh Yadav Reaction on SIT Investigation: राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावा एवं चंदा चोरी मामले की जांच जारी है। SIT ने राम मंदिर में हुए गबन की जांच के लिए करीब 140 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है। इसके अलावा SIT ने राम मंदिर में चंदा एवं चढ़ावा चोरी से जुड़े अहम सबूत एकत्र किए हैं। इस मामले की जांच कर रही SIT पर अखिलेश यादव ने तंज कसा है।

SIR जांच पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

राम मंदिर में दानपात्र से जुड़े गबन की जांच कर रही SIT पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने तंज कसा है। अखिलेश ने अपने 'X' अकाउंट पर लिखा- SIT ध्यान रखे, कहीं जांच की रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए। फिर कहेंगे 15 दिन और इंतजार कर लो। दिन इसलिए बढ़ा रहे हैं, क्योंकि सबूत ठिकाने लगा रहे हैं।

जांच रिपोर्ट लेकर लखनऊ लौटी SIT

अयोध्या राम मंदिर से जुड़े गबन की जांच कर रही SIT अहम सबूत लेकर लखनऊ लौट गई है। हालांकि, कुछ SIT अधिकारी अभी भी राम मंदिर परिसर में मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, SIT ने लगभग 140 पन्नों की जांच रिपोर्ट तैयार की है। SIT ने जांच पड़ताल के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से बंद कमरे में करीब 3 घंटे तक पूछताछ की है। इस पूछताछ की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

SIT को मिले गड़बड़ी के सबूत

SIT के अधिकारी जांच रिपोर्ट को सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकते हैं। जांच रिपोर्ट सबमिट होने के बाद दोषियों पर कार्रवाई हो सकती है। SIT में शामिल लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ IG रेंज किरन एस व विशेष सचिव वित्त नील रतन ने 6 दिन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, बैंक अधिकारियों, गणना कर्मियों व पकड़े गए संदिग्धों से लंबी पूछताछ की।

सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावे की राशि में चोरी की पुष्टि हुई है। SIT ने राम मंदिर के चढ़ावा चोरी से जुड़े अहम सबूत जुटाए हैं। इसमें गणना और बैंक कर्मियों के साथ टिन्नू यादव की भूमिका सामने आई है। बता दें कि अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी का मामला उठाया था। इसके बाद 13 जून को सरकार ने SIT गठित की थी। SIT के अधिकारी मामले की जांच के लिए 15 जून को अयोध्या पहुंचे थे।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग