11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya Crime : होटल के कमरे से निकला प्रेमी और कहा मैडम ने जहर खा लिया है और मैंने भी और फिर …

अयोध्या के एक होटल में मिली नाबालिग प्रेमिका की लाश,प्रेमी अस्पताल में भर्ती,वाराणसी के रहने वाले हैं दोनों

2 min read
Google source verification
Varanasi lover couple ate poison at Ayodhya hotel

Ayodhya Crime : होटल के कमरे से निकला प्रेमी और कहा मैडम ने जहर खा लिया है और मैंने भी और फिर ...

अयोध्या : शहर के सिविल लाइन ( Civil Line Ayodhya ) इलाके में से एक होटल में बनारस ( Banaras ) के रहने वाले प्रेमी युगल ( Loving couple ) ने जहर खाकर आत्महत्या ( Suicide ) का प्रयास किया है . इस दर्दनाक घटना में नाबालिग प्रेमिका की जहां मौत हो गई है वहीं 19 साल का प्रेमी अयोध्या ( Ayodhya ) के जिला अस्पताल ( District Hospital Ayodhya ) में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है . मृतक प्रेमिका और जीवित प्रेमी बनारस ( Varanasi ) के रहने वाले हैं और 3 दिन पहले होटल में आकर रुके थे और होटल प्रबंधन ( Ayodhya Hotel ) को उन्होंने यह बताया था किया परीक्षा देने के लिए शहर में आए हैं . शुक्रवार की सुबह अचानक युवक कमरे का दरवाजा खोल कर बाहर निकला और उसने कहा कि उसकी प्रेमिका ने जहर खा लिया है और उसने भी जहर खा लिया है . इसके बाद आनन-फानन में होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और युवक को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है . वही नाबालिक लड़की कि पहले ही जहर खाने के कारण मौत हो चुकी थी .

ये भी पढ़ें - बड़ा सवाल : क्या तमाम कोशिशों के बाद भी गुमनाम ही रह जाएगी फैजाबाद के राम भवन में रहने वाले गुमनामी बाबा की पहचान

अयोध्या के एक होटल में मिली नाबालिग प्रेमिका की लाश,प्रेमी अस्पताल में भर्ती,वाराणसी के रहने वाले हैं दोनों

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विजय पाल सिंह ( SP City Ayodhya Vijay Pal Singh ) ने बताया कि मृत नाबालिग किशोरी के शव को कब्जे में ले लिया गया है .घटना का शिकार हुए लोगों में प्रेमी रविंद्र कुमार पटेल पुत्र लालजी कल्लीपुर थाना मिर्जामुराद ( Mirzamurad Thana ) जिला वाराणसी का रहने वाला है और उसके साथ कमरे में मौजूद 14 साल की नाबालिग लड़की भी इस इलाके की रहने वाली है . दोनों 3 दिन पहले इस होटल में आकर रुके थे . प्रेमी द्वारा दिए गए बयान के आधार पर प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है . कमरे से कीटनाशक दवा की शीशी भी बरामद की गयी है . फिलहाल प्रेमिका के शव को ( ayodhya police ) कब्जे में ले लिया गया है और प्रेमी का इलाज अयोध्या जिला अस्पताल में चल रहा है . दोनों के परिजनों को मामले की सूचना दी जा रही है . परिजनों की तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जाएगी .

ये भी पढ़ें - अयोध्या के रुदौली इलाके में सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात,पुलिस ने हत्यारे चाचा और उसके दामाद को किया गिरफ्तार