
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रोजगार मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कई छात्रों को नियुक्ति पत्र भी बांटे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने सपा के मुखिया को सवालों के कटघरे में खड़ा किया।
योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि सपा बेशर्मी से रेपिस्ट का समर्थन कर रही है। लखनऊ बैड टच केस में सपा के मुखिया अखिलेश यादव आरोपी के साथ खड़े हो गए हैं। इनके पार्टी का चरित्र ऐसा ही है। इनकी आदत छूटी नहीं सकती है, लेकिन आदत को सुधारने के लिए कानून का डंडा है। इसका इस्तेमाल होगा।’
योगी ने कहा कि मैं सपा के नेताओं का बयान पढ़ रहा था। वो लोग कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घटना के आरोपी का समर्थन कर रहे थे। उन्हें शर्म करनी चाहिए। ये वही लोग हैं, जो दुष्कर्मियों के लिए कहते थे- लड़के हैं, गलती हो जाती है। ये वही लोग, जिन्होंने अयोध्या में एक गरीब बालिका के साथ रेप की घटना पर बड़ी बेशर्मी के साथ आरोपी को बचाने का प्रयास किया। आप बताइए ऐसे दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं। बेटी तो बेटी है, क्या बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई न की जाए?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश के दौरान कुछ मनचलो का एक कपल को छेड़ने का वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हुआ था। यूपी पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में एक यादव और एक मुसलमान युवक का ही नाम लिया था।
इनमें से जमानत पर छूटे एक युवन से अखिलेश यादव ने मुलाकात की थी और कहा था कि पुलिस ने उसे फर्जी फंसाया है।युवक ने भी घटना में शामिल न होने का दावा करते हुए पुलिस पर खुद को फंसाने के आरोप लगाये हैं। इसी मामले पर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सपा अपराधियों के साथ खड़ी है।
Published on:
18 Aug 2024 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
