10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी के युवक को दुबई में पाकिस्तानियों ने बनाया बंधक, योगी मोदी से लगाई गुहार

बाराबंकी के रहने वाले युवक ने दुबई से वापास आने के लिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
बाराबंकी के युवक ने मांगी मदद

बाराबंकी के युवक ने मांगी मदद

यूपी के बाराबंकी में रहने वाले युवक ने दुबई में पाकिस्तानी युवकों पर बंधक बनाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एक वीडियो के माध्यम से भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

युवक ने होटल के रूम में बंधक बनाने का लगाया आरोप

विदेश में नौकरी पाने के चक्कर में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र सूरतगंज कस्बा निवासी मोहम्मद रिजवान दुबई में सरैया शहर के इकबाल रेस्टोरेंट्स में रिजवान काम करने के लिए गया था।

आरोप है कि मालिक ने फर्जी तरीके से उसके नाम से लोन करा दिया और उसे एक होटल के रूम में बंधक बनाकर रखा गया है।

फर्जी तरीके से लाखों के लोन में फंसा युवक

दुबई में फंसे रिजवान के भाई इरफान ने बताया 1 दिसंबर 2022 को दुबई में सैलून चलाने वाले गुल मोहम्मद नाम के पाकिस्तानी शख्स ने बुलाया था।

वहां पहुंचने पर नौकरी का झांसा देकर पाकिस्तानी सैलून मालिक ने फर्जी तरीके से उसके नाम 7 लाख 56 हजार का लोन करा दिया।

मालिक ने बीजा को किया जप्त

इसके बाद उसे एक बार होटल के पास रूम में बंधक बनाकर रखा है। आरोप यह भी है कि रिजवान के सभी दस्तावेज और वीजा मालिक ने अपने पास रख लिए हैं।

युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर देश के पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह से गुहार लगाई है।

कमरे में बंद नहीं मिल रहा भोजन

पीड़ित युवक का कहना है कि यहां उसे खाने के लिए कुछ नहीं दिया जा रहा है। इससे वह भूखे पेट रहने को मजबूर है।

सरकार जल्द भारत बुलाने की व्यवस्था करें। वहीं प्रशासन के द्वारा इस मामले की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग