दीदारगंज पुलिस ने क्षेत्र के सुघरपुर ग्राम निवासी महिला अनारा राजभर को 19 शीशी शराब के साथ, जबकि सरायमीर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के तेवखर ग्राम निवासी राजबली राजभर को 39 शीशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी क्रम में मेंहनगर थाने की पुलिस ने अमारी गांव के पास शराब के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्ति को 25 शीशी शराब के साथ पकड़ा। आरोपी रामाशीष सिंह मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत करमी गांव का निवासी बताया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है।