7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर खतरे के निशान के करीब पहुंची घाघरा, तटवर्ती 45 गांव बाढ़ से प्रभावित

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने गुरुवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से निपटने के इंतजाम व बाढ़ क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मुस्तैद रहने तथा पीड़ितों की हर संभव मदद का निर्देश दिया।

2 min read
Google source verification
बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम आजमगढ़

बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम आजमगढ़

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. जिले में एक सप्ताह से रुक रुक कर हो रही बरसात और पड़ोसी देश नेपाल से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सगड़ी तहसील क्षेत्र के दियारा में लगातार बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। दियारा मेें बहने वाली नदी घाघरा का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। क्षेत्र के 45 गांव बाढ़ से प्रभाभित है। गुरुवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने महुला गड़वल बांध पर बाढ़ चौकी दाम महुला, गांगेपुर, हाजीपुर का निरीक्षण किया और बाढ़ के पानी से होने वाले खतरे का जायजा लिया। साथ ही जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकियों पर बने कलस्टर रजिस्टर का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ का पानी अभी खतरा निशान के आसपास है। बाढ़ से 45 गांव प्रभावित हैं। बाढ़ चौकियों पर पशु चिकित्सक, स्वास्थ्य और राजस्व की टीम मौजूद हैं। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ़ क्षेत्र के सभी पशुओं का टीकाकरण समय से करा लें एवं आवश्यक दवाओं का वितरण सुनिश्चित करें।

डीएम ने अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार से बाढ़ के खतरे के बारे में जानकारी ली। उन्हांेने हाजीपुर बाढ़ चौकी और दाम महुला पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प में जाकर दवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

उन्होंने हाजीपुर बाढ़ चौकी पर तैनात राजस्व कर्मियों से टॉर्च जैकेट के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्थानीय लेखपाल भास्कर राय और पंकज कुमार को जैकेट पहनवाकर देखा। जिलाधिकारी ने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि बाढ़ क्षेत्र के सभी घरों में क्लोरीन की गोलियों का वितरण करें एवं गर्म पानी पीने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें। साथ ही जिलाधिकारी ने टेकनपुर रेगुलेटर का भी निरीक्षण किया। गांगेपुर रिंग बांध पर हो रही कटान क्षेत्र को भी देखा।