आजमगढ़. समाजवादी पार्टी टूट सकती है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। शायद यही वजह है कि शिवपाल यादव और मुलायम सिंह यादव अपनी चाल चल रहे हैं और सीएम अखिलेश यादव अलग पैंतरे बदलकर ज्यादा से ज्यादा सपाइयों को अपने खेमे में करने की कोशिश में जी जान से जुटे हैं। अखिलेश यादव शिवपाल सिंह यादव के लोगों को किस तरह से तोड़ रहे हैं यह तो उनकी ओर से जारी 235 प्रत्याशियों की लिस्ट से साफ समझ में आ गया, पर अब वह पिता मुलायम के करीबी रहे सपा की नींव कहे जाने वालों को भी अपने पाले में करने के मिशन पर लग गए हैं।