4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shreya Tiwari Case: श्रेया मौत मामले गिरफ्तार प्रिंसिपल और टीचर की रिहाई होते मां-बाप ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

छात्रा श्रेया तिवारी मौत मामले में गिरफ्तार प्रिंसिपल और टीचर को रिहाई मिलने के बाद श्रेया के मां-बाप ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में पहुंचने से पहले ही पुलिस ने मामला क्लोज कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम गरीबों के साथ कोई नहीं है बस सीएम योगी से न्याय की उम्मीद है।

less than 1 minute read
Google source verification
shreya_pita.jpg

श्रेया मौत मामले गिरफ्तार प्रिंसिपल और टीचर की रिहाई होते मां-बाप ने प्रशासनन पर लगाए गंभीर आरोप

Azamgarh Crime News: छात्रा श्रेया तिवारी मौत मामले में गिरफ्तार प्रिंसिपल और टीचर को रिहाई मिलने के बाद श्रेया के मां-बाप ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में पहुंचने से पहले ही पुलिस ने मामला क्लोज कर दिया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम गरीबों के साथ कोई नहीं है बस सीएम योगी से न्याय की उम्मीद है।

जानिए छात्रा श्रेया तिवारी मौत प्रकरण

गौरतलब है कि आजमगढ़ के चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल में 31 जुलाई को एक 11वीं की छात्रा श्रेया तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिस मामले में परिजनों ने विद्यालय की प्रिंसिपल और टीचर पर गंभीर आरोप लगाए जिसमें पुलिस ने आत्महत्या के लिए यूपीएसएन के मामले में मुकदमा दर्ज कर स्कूल की प्रिंसिपल और क्लास टीचर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूरे प्रदेश में निजी विद्यालय संगठित होकर के एकदिवसीय हड़ताल पर रहे और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और न्याय की गुहार लगाएं।
अब पूरे मामले की जांच करते हुए मऊ के सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने प्रिंसिपल टीचर को निर्दोष बताया है। जिसके चलते कोर्ट से रिहाई मिल गई। जिसके बाद श्रेया के मां-बाप पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।