
Azamgarh Film Festival : सोनिया गांधी का रोल करना काफी चुनौतियों से भरा था : सुजैन बर्नरट
आजमगढ़। ‘सोनिया गांधी जिस तरह से अंग्रेजी और हिन्दी के वार्ड लगातार बिना रुके बोलती हैं। ऐसा करना चुनौतियों से भरा था।’ ये बातें आजमगढ़ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची जर्मन एक्टर सुजैन बर्नरट ने कही। उन्होंने फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में सोनिया गांधी की भूमिका निभाई है। वहीं जाने-माने स्क्रिप्ट राइटर इम्तियाज हुसैन भी लोगों से रूबरू हुए और अपने अनुभव उनसे साझा किया। इम्तियाज आजमगढ़ के ही रहने वाले हैं और वर्षों पहले मुंबई चल गए थे।
जर्मनी में जागा हिन्दी फिल्मों के प्रति प्रेम
ऐक्ट्रेस सुजैन बर्नरट ने चौथे आजमगढ़ फिल्म फेस्टिवल में मौजूद पत्रकारों और नाट्य एकेडमी से जुड़े युवा कलाकारों के सवालों के जवाब बड़ी ही संजीदगी से देइये। उन्होंने बताया कि वो जर्मनी में पली-बड़ी उसी समय उन्हें हिन्दी फिल्मों से प्यार हो गया और उन्होंने हिंदी सीखी और भारत आ गयीं। यहां उन्होंने मराठी फिल्मों में काम किया।
इम्तेयाज हुसैन ने साझा किया अनुभव
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी स्टोरी राइटिंग से अपना अलग मकाम बनाने वाले स्टोरी राइटर इम्तेयाज हुसैन ने दुसरे दिन अपने अनुभव साझा किये। इम्तेयाज आजमगढ़ के माहुल गांव के रहने वाले हैं और काफी वर्षों पहले मुंबई में जाकर बस गए थे। उनसे सवाल पूछने वालों की संख्या अधिक थी फिर भी उन्होंने सभी के सवालों का जवाब दिया और राइटिंग से अपना भविष्य सुधरने की बात कही।
Published on:
20 Mar 2023 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
