14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh Loksabha: आज़मगढ़ का गढ़ जितने के लिए सपा और भाजपा ने झोंकी ताकत

आज़मगढ़ के रण जितने के लिए कूदा सपा का पूरा कुनबा, अखिलेश और डिंपल का आज़मगढ़ में ताबड़तोड़ रैली शुरू हैं वहीं भाजपा भी जमकर पसीने बहा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के बाद सीएम योगी हर दूसरे दिन आजमगढ़ में प्रचार करने पहुंच रहे हैं और चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
azamgarh news

azamgarh news

आजमगढ़: लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद में राजनीतिक दलों की सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। योगी आदित्यनाथ एक हफ्ते में तीसरी बार जनसभा को संबोधित करने मंगलवार को पहुंचेंगे। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव इस लोकसभा चुनाव में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा ने झोंकी ताकत

सीएम योगी आदित्यनाथ दो बार जनपद में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। पहली बार 16 मई को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के गंधुवई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों लोकसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित किया था। इसके बाद 19 मई को आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के मेंहनगर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की। अब मंगलवार को उनके द्वारा एक बार फिर से आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं दूसरी ओर से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी जनपद आगमन हो रहा है। मंगलवार को वह लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरेवां में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भदोई जनपद के लिए रवाना हो जाएंगे। बुधवार को एक बार फिर अखिलेश यादव का जनपद आगमन होगा और उनके द्वारा आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में दो जनसभाओं एक गोपालपुर और दूसरी सदर विधानसभा में लोगों को संबोधित किया जाएगा। मंगलवार को ही सपा की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का भी आगमन हो रहा है। इस दौरान उनके द्वारा दो जनसभाएं की जाएंगी। एक जनसभा का आयोजन मेंहनगर और दूसरी जनसभा सगड़ी विधानसभा के बाजार गोसाई में होगी।

गौरतलब है कि आजमगढ़ उपचुनाव में सपा के प्रत्यशी धर्मेंद्र यादव को हरा कर भाजपा के दिनेशलाल यादव सांसद बने। इसबार भी दोनों प्रत्याशी आमने सामने चुनाव लड़ रहें ऐसे में सपा अपना गढ़ दोबारा जितने के प्रयास में है जबकि भाजपा जीत कायम रखने कब लिए दौड़ रही है।