
आजमगढ़ की साइबर टीम ने 32 लाख की ठगी करने वाले 3 नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है।
Azamgarh News: आजमगढ़ साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नई दिल्ली से की गयी है। इन सबके खिलाफ बलिया के सहतवार थानाक्षेत्र की एक युवती ने आजमगढ़ के रानी की सराय स्थित साइबर क्राइम थाने में 32 लाख रुपए ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साइबर पुलिस के अनुसार सभी नाइजीरियन गैंग के सदस्य हैं। ये सभी महंगे गिफ्ट का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते हैं।
बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया डीपी तिवारी ने बताया कि मई 2023 में सहतवार थाने में एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया था कि सोशल मीडिया साइट इंस्ट्राग्राम पर एक आईडी lawrence_micheal022 ने उससे दोस्ती की और बातचीत होने लगी। इसी दौरन मैंने उसे अपनी शादी के बारे में बताया। इस परउसने उसमें महंगे गिफ्ट देने की बात कही और वो भी कम पैसों में। फिर उससे 32 लाख की धोखाधड़ी कर ली। साइबर क्राइम मुख्यालय ने इस मामले को 20 जुलाई को आजमगढ़ परिक्षेत्र के साइबर क्राइम थाने में ट्रांसफर कर दिया।
दिल्ली से दबोचे गए आरोपी
एसपी साइबर क्राइम त्रिवेणी सिंह के निर्देश क्रम में निरीक्षक साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ परिक्षेत्र ने विवेचना शुरू की तो इसमें नाइजीरियन गैंग की संलिप्तता सामने आयी जी भारत में ही बैठकर यह जालसाजी कर रहा था। इसपर पुलिस ने सर्विलांस की सहायता से पता किया तो तीन नाईजिरियन साइबर अपराधी जो चन्दर विहार, निलोठी दिल्ली में रहकर साइबर ठगी कर रहे थे का नाम सामने आया। इसपर स्पेशल टीम बनाकर दिल्ली भेजी गयी।
16 सितम्बर 2023 को उक्त अभियोग की विवेचना से नाईजिरियन शातिर साइबर अपराधीयों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर निहाल विहार थाना क्षेत्र दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
ऐसे देते थे घटना को अंजाम
अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो गिरफ्तार अभियुक्त CHIBUIKE AUSTINE, CHIMEZIE JUSTICE और CHIMAMKPA KIZITO ने बताया कि हम लोग स्टूडेंट व मेडिकल वीजा पर इंडिया आते है। यहां नार्थ ईस्ट जिला के मिजोरम व नागालैंड के लोगो के साथ मिलकर महंगे गिफ्ट (Iphone, Diamond Neckles व करोड़ों रुपये देने के बहाने इंडिया व अन्य देश के आम लोगो से साइबर ठगी करते है।
नार्थ ईस्ट के पुरुष व महिलाओ को पैसे का ज्यादा लालच देकर उनसे बैंक खाता व अधिक मात्र में एक्टिवेटिड सिम प्राप्त करते हैं। उपरोक्त मुकदमे में भी हम लोगो ने महंगे उपहार देने के नाम पर अधिवक्ता शुल्क, कस्टम शुल्क, फाइल शुल्क इत्यादि के नाम पर करीब 32 लाख रूपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी है।
Updated on:
18 Sept 2023 12:20 pm
Published on:
18 Sept 2023 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
