
Azamgarh news
Crime news: आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित निजी इंटर कॉलेज में तैनात 65 वर्षीय चौकीदार दशई बिंद पर 14 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की मां, जो उसी कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत है, की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दशई बिंद कॉलेज के भवन, कार्यालय और मुख्य गेट की चाबियों का जिम्मेदार था। पीड़िता किशोरी स्कूल बंद होने के दौरान परिसर में बकरी चराने जाया करती थी। चार महीने पहले आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। पिछले एक सप्ताह से किशोरी को पेट दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई। सोनोग्राफी में किशोरी के चार महीने की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पूछताछ में किशोरी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद, सोमवार को पीड़िता की मां ने बरदह थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि दशई बिंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
Published on:
16 Jul 2025 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
