13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: प्रेमी से गांव के मंदिर में शादी करने के एक हफ्ते बाद ही प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

लाटघाट थानाक्षेत्र के मझौंवां गांव में एक प्रेमिका ने शादी के एक हफ्ते बाद ही फांसी लगा कर अपनी जान दे दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
azamgarh news

azamgarh news

Crime News: आजमगढ़ के लाटघाट थानाक्षेत्र के मझौंवां गांव में एक प्रेमिका ने शादी के एक हफ्ते बाद ही फांसी लगा कर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जनपद के बरगदिया गुलौली थाना मोहम्दी खीरी निवासी सोनी पुत्री फूलचंद दिल्ली के एक निजी कंपनी काम करती थी, इस दौरान 2 साल पूर्व दीपक पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी मझौवाँ जनपद आजमगढ़ से उसकी मुलाकात हुई और दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इसके बाद प्रेमी दीपक अपनी प्रेमिका सोनी को लेकर 19 दिसंबर को दिल्ली से अपने गांव के लिए निकला और 20 दिसंबर को घर पहुंचा।
वहां पहुंचकर दोनों ने लाटघाट बाजार में स्थित भूषण बाबा के मंदिर पर ग्रामीणों के समक्ष एक दूसरे को वरमाला पहनकर विवाह कर लिया। वे पति-पत्नी के रूप में ससुराल मझौवां में रहने लगे। सोनी की जब माता-पिता से फोन पर बात हुई तो विवाह को लेकर माता-पिता ने नाराजगी व्यक्त की जिसके बाद प्रेमिका सोनी ने ससुराल में शनिवार की रात्रि में फांसी लगा लिया। रविवार की सुबह दीपक और दीपक की माता ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर लाटघाट चौकी इंचार्ज जफर खान पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रेमिका के परिजन व माता-पिता को सूचना देकर पंचनामा के बाद सोनी का पोस्टमार्टम कराया गया।