आजमगढ़

Azamgarh News : अखिलेश यादव सड़क किनारे खा रहे थे मैगी, तभी आयी आवाज, बाकि रह गया है मेरा आशीर्वाद, फिर…

Azamgarh News : इसके पहले अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार फेल हो गयी। ओडिशा में इतना बड़ा ट्रेन हादसा हुआ उसका जिम्मेदार कौन है।

less than 1 minute read
Jun 05, 2023
Azamgarh News

Azamgarh News : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव- 2024 की शुरू कर दी है। आजमगढ़ अपने दिवसीय दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव् ने एक शादी समारोह में शिरकत की और मौजूदा सरकार को आड़े हाथ लिया। वहीं आजमगढ़ से वापसी के दौरान एक दिलचस्प वाक्या भी हुआ जब उन्हें रास्ते में एक दुकान पर अपना काफिला रुकवाया और मैगी खाने की फरमाइश कर डाली। मैगी बनी और उन्होंने खाना भी शुरू किया पर तभी एक आवाज ने सभी को अपनी ओर खींच लिया, अखिलेश भी घूम गए। ये आवाज थी एक दूल्हे की जिसने बरबस आवाज दी थी की मेरा आशीर्वाद बाकी रह गया है...

अभी दूल्हे के 1100 रुपए भी देने हैं

मैगी की दुकान पर खड़े होकर अखिलेश यादव लोगों से बातचीत कर रहे थे। मैगी आयी और अखिलेश ने अभी खाना नहीं शुरू किया था कि भीड़ से एक आवाज आई 'मेरा आशीर्वाद अभी बाकी रह गया है...' अखिलेश ने भी सामने दूल्हे के रूप में देखा तो पूछा क्या ? युवक ने इसपर कहा कि 'अभी मेरी शादी यहाँ आशीर्वाद देने नहीं आये।' अखिलेश ने हंसते पास बुलाया युवक पैर छूने के लिए झुका तो उसे गले लगा लिया और उसके साथ फोटो खिंचवाई और हँसते हुए कहा कि अभी तो दूल्हे को हमें 1100 रुपए भी देने हैं।'

आप अपने हाथ से दें

अखिलेश यादव ने जब 1100 रुपए आशीर्वाद के रूप में देने की बात कही तो युवक ने झट कहा 1100 या 2100 जो भी देना हो आप अपने हाथ से दीजिये। अखिलेश ने युवक से वादा किया। इसपर लोग मुस्कुराने लगे। इसके बाद वहां कुछ देर रुके अखिलेश ने समर्थकों संग फोटो भी खिंचवाई।

Published on:
05 Jun 2023 09:47 am
Also Read
View All

अगली खबर