आजमगढ़

Azamgarh News: सीओ की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जौनपुर से आजमगढ़ जा रही पुलिस उपाधीक्षक (एलआईयू) प्रज्ञान अजय त्रिपाठी की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में डीएसपी प्रज्ञान गंभीर रूप से घायल हो गए।

less than 1 minute read
May 15, 2025

आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जौनपुर से आजमगढ़ जा रही पुलिस उपाधीक्षक (एलआईयू) प्रज्ञान अजय त्रिपाठी की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में डीएसपी प्रज्ञान गंभीर रूप से घायल हो गए।


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डीएसपी को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वर्तमान में डीएसपी प्रज्ञान का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर