
Road accident in Bhilai (Representational Photo)
आजमगढ़ में बस और कार को जबरदस्त टक्कर में कई लोग घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक निजी लग्जरी बस और कार की टक्कर में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, गाजीपुर निवासी लाली देवी (65 वर्ष), भरत भूषण (45 वर्ष) और छोटेलाल (70 वर्ष) अपनी कार से वाराणसी से घर लौट रहे थे। कोटिला के पास पहुंचते ही आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही एक निजी बस ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क किनारे खड्ड में चली गई, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में सवार यात्री एक-दूसरे पर गिर पड़े, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। जेसीबी की मदद से बस को खड्ड से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
02 Jun 2025 05:51 pm

बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
