आजमगढ़

Azamgarh News: बड़ा हादसा, कॉलेज जा रही युवतियों को तेज रफ्तार कार ने कुचल,मौके पर ही मौत

साइकिल से कॉलेज जा रही दो लड़कियों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों लड़कियां प्रैक्टिकल की परीक्षा देने जा रहीं थीं।

less than 1 minute read
Jun 09, 2025
आजमगढ़ समाचार

Accident news: आज़मगढ़ जिले के गंभीरपुर थानाक्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर साइकिल से कॉलेज जा रही दो लड़कियों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों लड़कियां प्रैक्टिकल की परीक्षा देने जा रहीं थीं।

हाइवे पर हुआ हादसा

यह हादसा गंभीरपुर थाना क्षेत्र में वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित नंदी भौजी गांव के समीप सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। दोनों छात्राएं, आंचल यादव (21) निवासी आहिल खनियरा और अंशिका यादव (20) निवासी कूड़ेभार खनियरा, अपनी साइकिलों से पढ़ाई के लिए श्रीमाता प्रसाद डिग्री कॉलेज, मईखरगपुर जा रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्राएं जैसे ही नंदी भौजी गांव के पास पहुंचीं, उसी समय आजमगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्राएं सड़क पर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को लालगंज स्थित 100 सैय्या अस्पताल ले गए।


स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल भेजवाया मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों लड़कियों को मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Also Read
View All

अगली खबर