
Azamgarh news,Pic- Patrika
Education News: आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ क्षेत्र स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय (प्रथम) में छात्रों से पढ़ाई के बजाय सफाई और निजी काम कराने के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने प्रधानाध्यापक अवधेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह मामला 10 अप्रैल 2026 को सामने आया, जब एक स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित खबर और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोप लगाए गए कि विद्यालय में बच्चों से नियमित रूप से सफाई, व्यक्तिगत कार्य और सामान ढोने जैसे काम कराए जा रहे हैं। साथ ही मध्यान्ह भोजन को विद्यालय परिसर के बाहर चूल्हे पर तैयार करने और उसमें वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत भी मिली।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए कार्यालय ने 13 अप्रैल को प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की।
जारी आदेश में कहा गया है कि यह आचरण शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के विपरीत है और शिक्षक पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित प्रधानाध्यापक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अजमतगढ़ से संबद्ध किया गया है।
इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी हरैया को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है और निर्देश दिए गए हैं कि आरोप पत्र तैयार कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
Published on:
17 Apr 2026 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
