16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, चलती बस में लगी आग, बाल बाल बचे यात्री

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी। घटना करीब 2:15 बजे माइल स्टोन 188.6 के पास सहेला गांव के निकट हुई। बताया जा रहा है कि बस के सहेला गांव […]

less than 1 minute read
Google source verification

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी। घटना करीब 2:15 बजे माइल स्टोन 188.6 के पास सहेला गांव के निकट हुई।


बताया जा रहा है कि बस के सहेला गांव के पास पहुंचते ही उसमें धुआं उठने लगा। यात्रियों ने तुरंत चालक को इसकी जानकारी दी। स्थिति को गंभीर देखते हुए चालक ने बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतरवा दिया।

पूरी बस जली, कोई हताहत नहीं


यात्रियों के उतरने के कुछ ही देर बाद बस में आग तेज हो गई और देखते ही देखते पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बस पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।


इस घटना के चलते कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। पवई थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने चालक की सतर्कता को सराहते हुए कहा कि उसकी समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।