23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: 13 पहले गायब हुई महिला का मिला कंकाल, चूड़ी से हुई पहचान

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआ कला गांव में एक महिला का क्षत विक्षत कंकाल मिला है। महिला 20 अप्रैल को घर से गायब हो गई थी। मृत महिला की पहचान चूड़ी से हुई। महिला के पास से पतीली,थाली,गिलास और टूटी हुई चूड़ी बरामद हुई है। महिला की पहचान धनौता देवी पत्नी नरेश के रूप में हुई।
less than 1 minute read
Google source verification

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआ कला गांव में एक महिला का क्षत विक्षत कंकाल मिला है। महिला 20 अप्रैल को घर से गायब हो गई थी। मृत महिला की पहचान चूड़ी से हुई। महिला के पास से पतीली,थाली, गिलास और टूटी हुई चूड़ी बरामद हुई है। महिला की पहचान धनौता देवी पत्नी नरेश के रूप में हुई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित पोखरे के पास सरपट के झुंड में से गांव वालों को एक मृत महिला का कंकाल दिखाई पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार. देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआ कला गांव निवासी धनौता देवी पत्नी नरेश 20 अप्रैल को अपने घर से अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों ने खोजबीन के बाद उनकी गुमशुदगी की लिखित सूचना थाने में दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम को ग्रामीणों को पोखरे के पास सरपत के झुंड में एक कंकाल दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस और गांव वाले मौके पर जमा हो गए।

धनौता के परिजनों ने कंकाल के पास मिले पतीली, थाली, कटोरी, गिलास और टूटी चूड़ी के आधार पर उनकी पहचान की। मृतक के बेटे शिवलाल ने बताया कि उनकी मां जब घर से निकली थीं, तब ये बर्तन उनके साथ थे।