
प्रदेश के टॉप टेन अपराधी कुंटू सिंह गैंग के दो अपराधी तीन लाख रुपए फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने तीन लाख रुपये फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों आरोपियों का संबंध यूपी के टाॅप टेन अपराधियों में शामिल माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह से बताया जा रहा है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 18 अक्टूबर को अब्दुल रहमान पुत्र रूस्तम खान, निवासी अतरकच्छा बरडीहा, ने थाना जीयनपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय व्यक्ति, जिनका संबंध दुर्दान्त अपराधी ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह से है, ने उनसे तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी है। अब्दुल रहमान ने डर के मारे पहले 1 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया। इसके बाद उन लोगों द्वारा दो लाख रुपये की शेष धनराशि देने के लिए उसे मजबूर किया जाने लगा।
उन्होंने इस संबंध में गांव के पूर्व प्रधान वसीम खान की मदद से पुलिस को सूचना दी। इस तहरीर पर 19 अक्टूबर को, उप निरीक्षक जाफर खान ने अपनी टीम के साथ आरोपी अब्दुल हई (59 वर्ष) और सोएब (33 वर्ष) को बरडीहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। दाेनों आरोपी अतरकच्छा बरडीहा गांव के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल हई के खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। जबकि सोएब के खिलाफ मात्र एक मुकदमा दर्ज है।
Published on:
20 Oct 2024 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
