
Azamgarh news: शहर कोतवाली इलाके में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बच्चों के बीच खेल-खेल को लेकर हुए विवाद के एक मामले ने खतरनाक रूप ले लिया। आरोपी है कि इस विवाद में एक बच्चे ने दूसरे बच्चे के ऊपर पेट्रोल फेंक दिया और उसके बाद माचिस से आग लगा दी। इस घटना के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल बच्चे की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से निजामाबाद के फरहा गांव की रहने वाली अंजुम ने बताया है कि वह शहर कोतवाली के धर्मोनाला इलाके में किराए के मकान में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि गुरुवार के शाम 7 बजे के आसपास उनका 8 वर्षीय बेटा ईशान मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था।
उन्होंने बताया कि खेल-खेल में किसी बात को लेकर ईशान और मोहल्ले के ही रहने वाले इम्तियाज (काल्पनिक नाम) के बीच कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मामूली रूप से नोक झोक होने के बाद इम्तियाज ने ईशान के ऊपर पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद उसने माचिस जलाकर ईशान को आग लगा दी। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े और आग को किसी तरह बुझा लिया।
अंजुम ने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें जानकारी दी गई, जिसके बाद वह ईशान को लेकर अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि ईशान के दाहिना पैर काफी ज्यादा झुलस गया है और उसका इलाज जिला अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
अंजुम ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके बेटे को जानबूझकर जान से मारने की कोशिश की गई है। उन्होंने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने अंजुम की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उचित और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
04 Apr 2026 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
