
आरक्षण सूची देखते दावेदार
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की सूची जारी होने के साथ ही स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गयी है। आरक्षण से जहां कई दावेदारों के सपने टूटे हैं तो कई के दोनों हाथ में लड्डू आ गया है। आरक्षण से जो लोग संतुष्ट नहीं हैं वे आपत्ति दाखिल करने की तैयारी में जुटे हैं। सब मिलाकर गहमागहमी का माहौल है। ब्लाक प्रमुख की 5 सीट अनुसूचित जाति, 6 पिछड़ी जाति, 4 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी है। वहीं जिला पंचायत सदस्य की 22 सीट अनुसूचित जाति, 22 पिछड़ी जाति व 12 महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी है। प्रमुख की सात और जिला पंचायत सदस्य की 28 सीटें अनारक्षित की गयी है। इसपर कोई भी चुनाव लड़ सकता है।
बता दें कि आजमगढ़ में प्रधान पद के 1858 पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए आरक्षण की सूची जारी की गयी है। इसमें 427 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गयी है जिसमें 150 अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी है। इसी तरह पिछड़ी जाति के लिए 504 सीट आरक्षित की गयी है जिसमें 178 सीट पिछड़ी जाति महिलाओं के लिए आरक्षित है। 299 सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गयी है। 828 सीट अनारक्षित रखी गयी है।
इसी तरह क्षेत्र पंचायत की 2104 सीटों के लिए आरक्षण जारी हुआ है। इसमें 559 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है जबकि पिछड़ी जाति के लिए 559 सीट महिला के लिए 324 सीट आरक्षित की गयी है। 986 सीटों को अनारक्षित रखा गया है। इसी क्रम में ब्लाक प्रमुख की 22 सीटों में अनुसूचित जाति के लिए 5 सीट, पिछड़ी जाति के लिए 5 सीट, महिलाओं के लिए चार सीट आरक्षित की गयी है। 7 सीट अनारक्षित रखी गयी है। जिला पंचायत सदस्य की 84 सीटों में अनुसूचित जाति के 22, पिछड़ी जाति के लिए 22, महिलाओं के लिए 12 सीट आरक्षित की गयी है। 28 सीटों को अनारक्षित रखा गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट को पहले ही पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित की जा चुकी है।
Published on:
03 Mar 2021 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
