खोई हुई वस्तुओं को ढूंढ़ने के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता रंग लाई है। आजमगढ़ पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जिले में खोए हुए 102 मोबाइल बरामद किए है। जिनकी कीमत 16 लाख रुपये है। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को लौटा दिया है।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. जिले की पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सर्विलांस की मदद से 102 खोए हुए मोबाइल बरामद किया है। यह मोबाइल जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गायब हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल को निर्देश दिया था। संबंधित थानों की पुलिस व सर्विलांस टीम ने 102 खोए हुए मोबाइल को बरामद कर लिया जिसकी कीमत 16 लाख रुपये के करीब है। एसपी सिटी ने बुधवार को बरामद मोबाइलों को पुलिस लाइन में उनके स्वामियों को लौटा दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने संबंधित थानों में मोबाइल गुमशुदगी दर्ज कराई थी। खोए हुए मोबाइलों को बरामद करने के लिए संबंधित थानों और सर्विलांस सेल को निर्देश दिया गया था। सर्विलांस सेल लगातार इसके लिए प्रयासरत था। मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस कर अलग अलग क्षेत्रों से 102 मोबाइल बरामद किए गए है। इन मोबाइलों की कीमत लगभग 16 लाख रुपये से अधिक है। जनता के खोये हुए मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर यह बरामदगी की गई है। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा सर्विलांस सेल जनपद आजमगढ़ को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। सभी मोबाइल उनके स्वामियों को दे दिया गया है।
पंचायत भवन का ताला तोड़ लाखों की चोरी
आजमगढ़. सरायमीर थाना क्षेत्र के फत्तनपुर हाजीपुर गांव के पंचायत भवन का ताला तोड़ कर उसमें रखा कम्प्यूटर, सीसीटीवी कैमरा सहित लाखों के सामान की चोरी हो गया। बुधवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी। चोरी की सूचना मिलने पर मिर्ज़ापुर ब्लाक के एडीओ पंचायत सुरेश प्रजापति सहित ब्लाक के कर्मचारी पहुंचकर जायजा लिए। बता दें चोर यहां से आवश्यक सामान के साथ कागजात भी ले गये हैं। इन कागजातों का मिलना मुश्किल है। इससे लोगों के महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होंगे। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।