आजमगढ़

Azamgarh : पिता-पुत्र के हत्यारोपियों के घर पर गरजा योगी का बुलडोजर, दिनदहाड़े मारी थी गोली

Azamgarh : योगी सरकार ने अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलवाकर प्रदेश को अपराध मुक्त किया है। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह आजमगढ़ के सरदहा बाजार में योगी का बुलडोजर गरजा।

less than 1 minute read
Sep 21, 2023
Azamgarh News

Azamgarh : महराजगंज थानाक्षेत्र के सरदहा बाजार में बुधवार की सुबह व्यावसायिक विवाद में पिता-पुत्र की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी। इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो बाजार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। वहीं प्रदेश में अपराधियों को सबक सीखा रही योगी सरकार का बुलडोजर अल सुबह ही गुरुवार को आरोपियों के मकान पर पहुंचा और चंद मिनटों में मकान को जमीदोज कर दिया। योगी सरकार द्वारा फरार अपराधियों पर की जा रही कार्रवाई से आम जनता भी खुश दिखाई दी।

बेरहमी से की थी हत्या

बुधवार को सरदहा बाजार में कपड़े का व्यवसाय करने वाले गोपालपुर निवासी रशीद अहमद अपने छोटे बेटे शोएब के साथ बुधवार को दुकान खोलकर साफ़ सफाई कर रहे थे। उसी समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकान में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग को अंजाम दिया जिससे मौके पर ही दोनों पिता पुत्र की मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने में कपड़ा कारोबारी दिनेश गुप्ता उसके तीन बेटों और पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वहीं बाजार में तनाव की स्थिति भी देखने को मिली।

दो बिस्वा में बना था अवैध निर्माण, राजस्व टीम का काम शुरू

बुधवार को हुए हत्याकांड के बाद योगी सरकार की राजस्व टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। यहां टीम ने बताया कि मंदिर के पास सरकारी भूमि को इन लोगों ने कब्जा कर लिया था जिसकी पूर्व में भी नोटिस दी गयी है। फिलहाल हत्या किये जाने के बाद एक बार फिर टीम मौके पर बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और मकान को जमीदोज कर दिया।

Published on:
21 Sept 2023 09:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर