
BSP leader Akash Anand : आजमगढ़ में आयोजित जनसभा में बसपा (BSP) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में विरोधी पार्टियां आपसे वोट मांगने का काम करेंगी। इस बार वोट नहीं देना है। मगर उनसे सवाल करना और पूछना कि आपने बहुजन समाज के लिए क्या काम किया।
आकाश आनंद ने कहा कि आपने इलेक्टोरल बांड के बारे में सुना होगा। धन्नासेठों ने आपका वोट बेचने का काम किया है। पिछले 6 साल में राजनीतिक पार्टियों ने चंदा लिया है या फिरौती। यह तो कोर्ट ही बताएगा। 25 राजनीतिक दलों में सभी बड़ी- बड़ी पार्टियों ने पैसा लिया। पूरे देश में BSP इकलौती पार्टी है जिसने पैसा नहीं लिया।
आकाश आनंद ने कहा कि BJP सरकार ने अग्निवीर योजना में युवा साथियों से मजाक किया। ज्वाइन होने से पहले रिटायरमेंट हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि वो 15 लाख का जुमला याद है। 15 रुपया नहीं है आया। वो तुम्हें 12 हजार का राशन देकर सवा तीन लाख का चूना लगाते हैं। इन्हें वोट मत देना। यदि पकौड़ा को रोजगार मान लिया तो ये कटोरा पकड़ा देंगे। इससे पहले इन्हें सरकार से बाहर कर इन्हें इनकी औकात दिखा दीजिये।
आकाश आनंद ने कहा कि वोट मांगने के लिए समाजवादी पार्टी भी आपके बीच आएगी। जिस समाज ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में सपा को एकतरफा वोट किया। क्या सपा के लोगों ने आपके हित की बात की। यह आरक्षण विरोधी और आपके अधिकारों के खिलाफ खड़ी है। सपा को वोट देना समाज से गद्दारी करने के बराबर होगा।
Published on:
26 Apr 2024 07:46 am
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
