4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसी से नाराज होकर निकली बरेली की छात्रा, राजस्‍थान के मेहंदीपुर में मिली अर्धनग्न लाश, 31 दिसंबर से थी गायब

ट्रेन से छात्रा राजस्थान दो लोगों के साथ आई थी। एक साल की थी, तभी उसकी मां की मौत हो गई थी।

2 min read
Google source verification
शोभी देवल जिसकी राजस्थान में गला दबाकर की गई हत्या

शोभी देवल जिसकी राजस्थान में गला दबाकर की गई हत्या

बरेली जिले की 20 साल की छात्रा की लाश राजस्थान में मिली है। दौसा के मेहंदीपुर बालाजी धर्मशाला में उसकी लाश अर्धनग्न पड़ी थी। छात्रा वहां कैसे पहुंची। उसकी हत्या कब और किसने की इसकी जांच जारी है। कारण कि शव से दुर्गंध उठ रही थी। ऐसे में पुलिस मान रही है कि हत्या कई दिन पहले हुई होगी।

मां-बाप के निधन के बाद मौसी के घर रहती थी छात्रा शोभी
20 साल की शोभी देवल बरेली कॉलेज में ग्रेजुएट की छात्रा थी। जब शोभी एक साल की थी, तभी उसकी मां की मौत हो गई थी। बाद में पिता की भी मौत हो गई। माता-पिता की मौत के बाद वह अपनी मौसी आइना देवल के घर बरेली में रहती थी।


मौसी से झगड़ा कर छोड़ा था घर
31 दिसंबर 2022 को उसका मौसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह नाराज होकर रात में घर से निकल गई। 2 जनवरी को उसके मौसा रामू देवल और पत्नी आइना देवल ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

यह भी पढ़ेंः

SP साहब, एक महीने पहले गौना हुआ है, आप छुट्टी नहीं देते, जिंदगी बर्बाद हो गई है


डीआईजी की देखरेख में हुई जांच
डीआईजी बरेली अखिलेश चौरसिया खुद मामले की मारनीटरिंग कर रहे थे। उन्होंने कोतवाली पुलिस को छात्रा की बरामदगी के निर्देश दिए थे। बरेली पुलिस ने नंबर ट्रेस किया तो राजस्थान में भरतपुर के पास उसकी लोकेशन मिली। रात में मेहंदीपुर बालाजी थाने से आइना देवल के मोबाइल पर कॉल आई। बताया कि शोभी का शव मेहंदीपुर थाना क्षेत्र में मुलखराज धर्मशाला के कमरे में मिला है।

यह भी पढ़ेंः

रेलवे की वेबसाइट हैक कर 500 रुपये में बना देता था कंफर्म टिकट, एक गलती से हुआ गिरोह का खुलासा


जिस कमरे में मिली लाश, महिला ने लिया था किराए पर
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि शोभी 2 जनवरी को एक महिला और एक पुरुष के साथ राजस्थान पहुंची थी। वहां महिला ने किराए पर कमरा लिया। 3 जनवरी को महिला और पुरुष कमरा बंद कर चले गए। कमरे से बदबू आई तो पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो अंदर लड़की का शव पड़ा था। पुलिस का मानना है कि 2 जनवरी को गला दबाकर शोभी की हत्या की गई होगी। कारण कि उसके गले पर हाथ के निशान भी मिले हैं।

यह भी पढ़ेंः

साहब, मुझे मेरी Wife से बचाओ, उसके 3 प्रेमी मेरे पीछे पड़े हैं, जब चाहती है, पिटवा देती है

डीआईजी बोले-संदिग्धों से हो रही पूछताछ
डीआईजी अखिलेश चौरसिया ने बताया छात्रा नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। बरेली में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा ट्रेन से भरतपुर गई थी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Story Loader