30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साहब, मुझे मेरी Wife से बचाओ, उसके 3 प्रेमी मेरे पीछे पड़े हैं, जब चाहती है, पिटवा देती है

पीड़ित व्यक्ति ने एसपी से मिलकर पत्नी और उसके प्रेमियों की शिकायत की है। उसने पुलिस को साक्ष्य भी दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 9 Jan 2023, 1:00 PM IST

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

बागपत एसपी के कार्यालय एक व्यक्ति पहुंचा। उसने कहा साहब मुझे मेरी बीवी और उसके प्रेमियों से बचा लो। मेरी पत्नी के तीन प्रेमी हैं। सभी मेरी हत्या करना चाहते हैं। हमारे पास प्रमाण भी है। वह प्रेमी से हमला भी करवा चुकी है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छपरौली थाना क्षेत्र का है मामला
युवक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि 19 फरवरी 2022 को उसकी शादी बड़ौत नगर की एक युवती से हुई थी। शादी से पहले ही उसकी पत्नी का शामली जनपद के खानपुर गांव के रहने वाले युवक से संबंध थे। उसके पास दोनों के अश्लील फोटो और वीडियो भी हैं।


अवैध संबंधों के विरोध पर बनी जान का दुश्मन
पत्नी के दो और प्रेमी हैं। जब उसने नाजायज संबंधों का विरोध किया तो पत्नी दुश्मन बन गई। पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उसे दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। परेशान होकर वह 23 जुलाई को पत्नी को लेकर गुरुग्राम चला गया। 1 सितंबर तक दोनों वहीं रहे, लेकिन उसने गलत काम नहीं छोड़ा।


25 अगस्त को कराया चाकू से हमला
अगस्त माह में उसका प्रेमी भी गुरुग्राम में था। उसने दोनों की गलत हरकतों का विरोध किया। पत्नी ने 25 अगस्त को अपने चचेरे भाई को बुला लिया। दोनों ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। धमकी दिया कि अगर चुप नहीं रहेगा तो जान से मार देगा।


प्रेमियों को बुलाकर पिटवाया
पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी के तीन प्रेमी हैं। इसमें से एक बड़ौत का रहने वाला है। 25 सितंबर को पत्नी ने उसे अपने मायके बुलाया। वहां पर उसकी पत्नी और शामली के एक युवक ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ेंः दामाद के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची सास, कराना पड़ गया बेटी का DNA टेस्ट


एसओ बोले-जारी है मामले की जांच
छपरौली थानाध्यक्ष नितिन पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उसकी पत्नी, पत्नी के चचेरे भाई के अलावा तीन और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने पर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग