30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद मिनट में रेलवे की वेबसाइट हैक कर 500 रुपये में बना देता था कंफर्म टिकट, एक गलती से हुआ गिरोह का खुलासा

आजमगढ़ में आईआरसीटीसी वेबसाइट हैक कर कंफर्म टिकट बनाने का खुलासा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 9 Jan 2023, 6:00 PM IST

पुलिस हिरासत में आरोपी

पुलिस हिरासत में आरोपी

सीआईबी यानि अपराध सूचना शाखा Crime Information Branch वाराणसी और आरपीएफ आजमगढ़ की टीम ने रविवार को बिलरियागंज बाजार में छापेमारी की। टीम द्वारा एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से ई-टिकट और प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर बरामद हुए।

सागर ट्रेवल्स पर की गई छापेमारी
रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक संजय शुक्ला, लोकनाथ गुप्ता और सीआईबी वाराणसी के उप निरीक्षक हरीश चंद देर शाम बिलरियागंज पहुंचे थे। टीम ने सागर ट्रेवल्स पर छापेमारी की। भगतपुर गांव निवासी माता प्रसाद को रेलवे आरक्षित ई-टिकटों के अवैध कारोबार के जुर्म में हिरासत में लिया।


चंद मिनट में हैक कर लेता है आईआरसीटीसी वेबसाइट
टीम में शामिल अधिकारियों को माता प्रसाद के पास से 14 व्यक्तिगत आईडी मिली। आरोपी आईआरसीटीसी के एजेंट आईडी और पर्सनल आईडी से आरक्षित रेल ई-टिकट निकालता था। इसके लिए वह प्रतिबंधित साफ्टवेयर की मदद लेता था। माता प्रसाद तत्काल वेबसाइट को हैक कर तत्काल टिकट बना देता था।


टिकट की अलग-अलग कीमत थी निर्धारित
अधिकारियों के मुताबिक व्यक्तिगत आईडी पर बने टिकट का वह 500 रुपये अधिक लेता था। एजेंट आईडी पर बने टिकट को 100 से 150 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचता था। पुलिस ने उसके पास से 23 आरक्षित टिकट बरामद किए। जिसकी कीमत 13018 रुपये है। नौ टिकट ऐसे थे जिनपर अभी यात्रा नहीं हुई थी। टीम ने उसके पास से कंप्यूटर, दो प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर सिक्का और नेक्सस बरामद किया।


फर्जी आधार कार्ड पर बनाता था टिकट
माता प्रसाद फर्जी आधार कार्ड पर यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराता था। उन्हें यात्रा करने में भी दिक्कत नहीं होती थी। टीम को फर्जी आधार पर गोदान एक्सप्रेस से मुम्बई भेजे जाने की शिकायत मिली थी। यह शिकायत सीआईटी प्रयागराज द्वारा की गई थी।


गोदान में पकड़े गए थे नौ यात्री
सीआईटी प्रयागराज पीपी पाठक ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी द्वारा 20 दिसंबर को गोदान एक्सप्रेस में कुछ यात्रियों द्वारा फर्जी आधार कार्ड पर यात्रा की शिकायत मिली थी। चेकिंग की गई तो नौ यात्री फर्जी टिकट लेकर यात्रा करते पाए गए थे। उन पर नियमानुसार जुर्माना आदि लगा कर छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ेंः SP साहब, एक महीने पहले गौना हुआ है, आप छुट्टी नहीं देते, जिंदगी बर्बाद हो गई है


सीआईटी ने दर्ज कराया था मुकदमा
यात्रियों ने पूछताछ में बताया कि बहुत जरूरी होने पर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद स्थित एक साइबर कैंफे और एजेंट के माध्यम से टिकट लिया था। इस मामले में सीआईटी ने दुर्गा प्रसाद गुप्ता निवासी अंजान शहीद जीयनपुर, सोविंद यादव गोलाबाजार मेंहनगर, अजय कुमार, संजय यादव, लमलेश और दो अज्ञात के खिलाफ जीयनपुर केातवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश