
सनी लियोनी और पल्लवी सिंह
आजमगढ़. बहुत कम समय में बॉलीवुड की फेमस हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी के फैंस की कमी नहीं है। इन्होंने अपनी एक्टिंग से न सिर्फ बॉलीवुड की दुनिया में अपनी जगह बनाई है बल्कि इनके चाहने वालों की लाइन लग गई है। इन फैंस में यूपी के आजमगढ़ की एक भोजपुरी एक्ट्रेस पल्लवी सिंह भी शामिल हैं। जिन्होंने सनी लियोनी से इंस्पायर होकर अपना नाम बदलकर सनी सिंह रख लिया।
अगर देखा जाए, तो आमतौर पर लोगों को बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत और बरसों इंतजार करना पड़ता है। लेकिन सनी ने अपनी किस्मत और मेहनत के चलते बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम कर लिया है और उनकी फैन फॉलोइंग भी दिनों-दिन बढ़ रही है।
अब पल्लवी को सनी कहकर बुलाते हैं इसके दोस्त
जी हां, खबरों के अनुसार पल्लीव ने अपना नाम सनी सिंह रख लिया है। अब लोग उन्हें सनी लियोनी नहीं बल्कि सनी सिंह बुलाते हैं। भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी पल्लवी के दोस्त उन्हें हमेशा कहते थे कि उनकी शक्ल सनी लियोनी से मिलती है। साथ ही उनकी फिगर को भी सनी से मिलता हुआ बताते थे। पल्लवी ने दोस्तों की बात पर ध्यान देना शुरू किया तो उन्हें भी ऐसा लगने लगा कि उनकी शक्ल सनी से मिलती है। दोस्त पल्लवी को 'सनी' ही कहकर बुलाते थे, इसलिए पल्लवी ने नाम बदलकर सनी ही रख लिया।
2012 में पहली सनी को टीवी पर देखी थी पल्लवी
पल्लवी ने सनी को साल 2012 में टीवी पर पहली बार देखा था और तभी से उन्हें लगने लगा कि उनका चेहरा सनी से मिलता है और तभी से वह उन्हें अपना रोल मॉडल मानने लगीं। पल्लवी ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म 'लेके आजा बैंड बाजा ए पावन राजा' से की थी। इस फिल्म में पल्लवी पवन सिंह की पत्नी की बहन का रोल किया था। और इसके बाद फिल्म 'भोजपुरिया राजा' में सनी उर्फ पल्लवी को सेकेंड लीड रोल मिला।
सनी के हर अदा को कॉपी करती है पल्लवी
सनी लियोनी की तरह दिखने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस पल्लवी सिंह ने उनके ऑनर में न सिर्फ अपना नाम बदलकर सनी रख लिया, बल्कि उनकी हर एक अदा को भी कॉपी करती हैं। भोजपुरी फिल्मों में पल्लवी उर्फ सनी की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अब लोग उन्हें उनके रियल नाम नहीं बल्कि सनी सिंह कहकर ही बुलाते हैं। बता दें कि पल्लवी ने हाल ही में फ्रेंड्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। जब उनके फ्रेंड बोले, तुम तो सनी लियोनी लगती हो।
भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली इस एक्ट्रेस पल्लवी सिंह को उनके फ्रेंड हमेशा ही कहते थे कि उनका फेस काफी हद तक सनी लियोनी से मिलता-जुलता है। इतना ही नहीं पल्लवी का फिगर भी सनी लियोनी जैसा ही है।
सनी को देखकर फिल्म में आने का बनाया मन, पेरेंट्स बोले-फिल्म की जगह तो नौकरी कर लो
सनी सिंह ने जब फिल्मों में काम करने का फैसला किया तो मेरे पेरेंट्स बोले- फिल्म में काम करने की जगह कोई नौकरी कर लो। लेकिन सनी के जिद के बाद दोनों झुक गए और बोले ठीक है काम करो, लेकिन जरा संभलकर रहना।
Updated on:
08 Nov 2017 10:09 pm
Published on:
08 Nov 2017 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
