16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: 70 लाख के जेवर और नगदी उठा ले गए चोर, आजमगढ़ में हुई बहुत बड़ी चोरी, बिलख उठा परिवार

जोगीपुर गांव में बुधवार सुबह एक बड़ी चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक रिहायशी मकान को निशाना बनाते हुए भारी मात्रा में आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

2 min read
Google source verification
Azamgarh

Azamgarh news,Pic- Patrika

Azamgarh Crime: आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगीपुर गांव में बुधवार सुबह एक बड़ी चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक रिहायशी मकान को निशाना बनाते हुए भारी मात्रा में आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लगभग 70 से 75 लाख रुपये बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने रोज़ की तरह रात का भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में विश्राम किया था। देर रात सभी लोग गहरी नींद में थे, इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह लगभग चार बजे गृहस्वामी शैलेंद्र तिवारी की नींद खुली। जब वे अपने कमरे से बाहर निकलकर ब्रश लेने गए तो उन्होंने खिड़की टूटी हुई देखी। कमरे के भीतर जाकर देखा तो अलमारियों और अन्य स्थानों से कीमती जेवरात व नकदी गायब थी।


घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल अतरौलिया थाने को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र करने का कार्य शुरू किया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरी की घटना पूरी तरह योजनाबद्ध प्रतीत हो रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। साथ ही, गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। वहीं, इस बड़ी चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।