5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Election 2022: बाहुबली के बेटे बीजेपी पूर्वांचल में बनाएंगी यादवों का बड़ा नेता?

UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव से पहले बीजेपी दाव पर दाव चल ही है। पहले सुहेलदेव के दाव से बीजेपी ने विपक्ष की बेचैनी बढ़ा दी है तो अब आजमगढ़ के एक मात्र विधायक बाहुबली रमाकांत यादव के पुत्र अरूणकांत यादव को पूर्वांचल में यादवों के बड़े चेहरे के रूप में इस्तेमाल करेगी। इसका संकेत पार्टी गृहमंत्री के कार्यक्रम के दौरान दे चुकी है। ऐसे में हालात दिलचस्प होने तय हैं।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. मिशन यूपी के लिए राजनीतिक दल कमर कसकर मैदान में कूद चुके हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए एक के बाद एक दाव चले जा रहे है। पूर्वाचल में बीजेपी और सपा खुलकर आमने सामने आ गयी है। सपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन कर बीजेपी को बड़ा झटका दिया तो बीजेपी ने विश्वविद्यालय का नाम सुहेलदेव के नाम पर रखकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। अब बीजेपी एक और बड़ा दाव चलने जा रही है। पूर्वांचल में पार्टी विधायक अरूणकांत यादव को बड़ा यादव युवा चेहरे के रूप में इस्तेमाल करेगी। बीजेपी का यह दाव भी सपा की मुश्किल बढ़ाएगी। कारण कि अरूण पंचायत चुनाव में भी सपा को झटका दे चुके हैं।

बता दें अरूण कांत यादव आजमगढ़ में बीजेपी के एक मात्र विधायक है। अरूण के पिता बाहुबली रमाकांत यादव वर्ष 2019 में बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस में गए और बाद में सपा में शामिल हो गए। रमाकांत यादव भी विधानसभा चुनाव लड़नेे के मूड में हैं। संभव है पार्टी उन्हेें निजामाबाद से मैदान में उतारे। बीजेपी के पास पूर्वांचल में बड़े यादव चेहरे की कमी है। योगी सरकार के मंत्री गिरीश यादव पार्टी के पास एक मजबूत यादव नेता हैं लेकिन जौनपुर के बाहर जनता में उनकी पैठ नहीं के बराबर है।

अरूण कांत यादव पूर्व में अंबेडकरनगर से भी चुनाव लड़ चुके है। वेे दो बार विधायक रह चुके है। रमाकांत के सपा में शामिल होने के बाद माना जा रहा था कि अरूण भी पिता के साथ जा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं पंचायत चुनाव में उन्होंने अपने छोटे भाई वरूणकांत को बीजेपी के टिकट पर पवई से ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ाया। यहीं नहीं रमाकांत के विरोध के बाद भी वे उन्हें एकतरफा जीत दिलाने में सफल रहे।

अब विधानसभा चुनाव में फूूलपुर पवई से अरूण का टिकट पक्का माना जा रहा है। कारण कि गृहमंत्री के कार्यक्रम में अन्य नेताओं की अपेक्षा अरूणकांत को कुछ ज्यादा ही तरजीह दी गयी। गृहमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक ने अरूण को यादव किया। अब चर्चा इस बात की है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में उन्हें यादवों के युवा चेहरे के रुप में इस्तेमाल करेगी। ऐेसा होने से सपा की टेंशन बढ़नी तय है। कारण कि कम से कम आजमगढ़ के युवा यादवोें में उनकी पैठ है। वहीं रमाकांत जो अच्छा जनाधार रखते हैं उनके सामने भी पुत्र के खिलाफ असमंजस की स्थिति होगी। कारण कि रमकांत और अरूणकांत के बीच मनमुटाव भी किसी से छिपा नहीं है और बाहुबली के प्रभाव को कम करने के लिए बीजेपी अरूण को तुरूप के पत्ते के रूप में प्रयोग करने का मन बना चुकी है।