
प्रतीकात्मक फोटो
एक साल पहले प्यार हुआ। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी कर ली। जब यह बात युवक के घरवालों को पता चली तो वे नाराज हो गए। उन्होंने नवविवाहिता को अपनाने से इंकार कर दिया। इससे आहत युवती ने ससुराल में ही फिनायल पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आजमगढ़ के कोलघाट का मामला
आजमगढ़ शहर के कोलघाट गांव निवासी युवक एक साल से एक युवती से प्रेम करता था। दोनों की नजदीकियां बढ़ी तो उन्होंने शादी का फैसला कर लिया। दस दिन पहले दोनों ने बिना परिवार को बताए शादी कर लिया। युवती पति के साथ ससुराल पहुंची तो परिवार के लोगों ने घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद युवती मायके चली गई।
पति भी हो गया गायब
युवती को कहीं से पता चला कि उसका पति भी बाहर चला गया है। उसने कई बार पति को फोन कर बुलाया लेकिन वह मिलने नहीं आया। इसके बाद उसने फोन भी उठाना बंद कर दिया। इससे युवती परेशान हो गई।
सास-ससुर ने पहचानने से किया इंकार
शनिवार को युवती अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ससुराल पहुंच गई। ससुराल के लोगों ने उसे अपनाना तो दूर पहचानने से भी इंकार कर दिया। वहीं उसका पति भी बार-बार फोन करने के बाद मौके पर नहीं आया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। युवती भी परेशान हो गई।
ससुराल में ही पी लिया फिनायल
पति के न आने से नाराज युवती ने ससुराल में ही फिनायल पी लिया। उसके फिनायल पीते ही अफरा तफरी मच गई। पास पड़ोस के लोग भी मौके पहुंच गए। थोड़ी ही देर बाद युवती की तबीयत काफी बिगड़ गई।
मायके वालों ने लगाया गंभीर आरोप
युवती के साथ आए परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए हैं। युवती का उपचार चल रहा है। युवती की बहन ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। वहीं अब पति भी सामने नहीं आ रहा है। दहेज के लिए ही उसकी बहन का उत्पीड़न किय जा रहा है।
Published on:
25 Dec 2022 06:59 am
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
