5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंदूरदान की रस्म के दौरान पुराना सिंधोरा देख भड़की दुल्हन, जब राज खुला तो सबके उड़े होश

बारातियों की आवभगत के बाद शादी की रस्म अदायगी पूरी की जा रही थी, तभी...

2 min read
Google source verification
Sindhora

सिंधोरा

आजमगढ़. पहली पत्नी से संबंध विच्छेद हो जाने के कारण एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे युवक के परिजनों ने उसकी दूसरी शादी के लिए रिश्ता पक्का कर दिया। शनिवार की शाम बारात सज-धजकर वधू पक्ष के दरवाजे पहुंची। बारातियों की आवभगत के बाद शादी की रस्म अदायगी पूरी की जा रही थी। सिंदूरदान की रस्म के दौरान पुराना सिंहोरा (सिंदूर का डिब्बा) देख दुल्हन भड़क गई।

इसके बाद दोनों पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया। मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के समक्ष वर पक्ष ने कबूल किया कि वधू के पिता को लड़के की पहली शादी और संबंध विच्छेद के साथ ही उसके दो बच्चे के बारे में जानकारी दी गई थी। वहीं लड़की के पिता ने इस बात से इंकार किया। अंत में पुलिस के हस्तक्षेप से यह निर्णय लिया गया कि सोमवार को वर और वधू के वैवाहिक संबंध को न्यायालय में रजिस्टर्ड रूप से दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद मामला शांत हुआ और रविवार की सुबह बारात विदा हो गई।

दगाबाज प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

प्रेमजाल में फंसकर शादी के झांसे में आई युवती प्रेमी के शारीरिक शोषण का शिकार होती रही। अवैध संबंध के चलते युवती जब गर्भवती हुई तो दगाबाज प्रेमी ने लोकलाज का भय दिखाते हुए उसका गर्भपात करा दिया। सर्वस्व लुटा चुकी पीड़िता को जब अपने साथ हुए फरेब का एहसास हुआ तो उसने शनिवार को कंधरापुर थाने में दगाबाज प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।


कंधरापुर क्षेत्र की रहने वाली युवती का कुछ समय पूर्व पिंटू निषाद नामक युवक के साथ प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो गया। प्रेमिका युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देते हुए प्रेमी पिंटू ने उसके साथ अवैध संबंध स्थापित कर लिया। लगभग चार माह पूर्व पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो प्रेमी युवक ने गर्भ निरोधक दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़ित युवती ने शनिवार को कंधरापुर थाने में क्षेत्र के दूधनारा ग्राम निवासी पिंटू पुत्र वंशु निषाद के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

BY- RANVIJAY SINGH