15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व बसपा सांसद उमाकांत यादव के बेटों ने गांधी आश्रम भवन पर किय़ा कब्जा, चार के खिलाफ केस

अभी तीन दिन पहले सपा में शामिल हुए रमाकांत यादव के भाई हैं उमाकांत यादव, मछलीशहर लोकसभा सीट से जीते थे लोकसभा का चुनाव

less than 1 minute read
Google source verification
umakant yadav

अभी तीन दिन पहले सपा में शामिल हुए रमाकांत यादव के भाई हैं उमाकांत यादव, मछलीशहर लोकसभा सीट से जीते थे लोकसभा का चुनाव

आजमगढ़. पूर्व बसपा के सांसद और अभी हाल ही में सपा में शामिल होने वाले बाहुबली रमाकांत यादव के भाई उमाकांत के खिलाफ भवन कब्जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व सांसद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फूलपुर कोतवाली के पूरा हादी अंबारी गांव निवासी एवं श्रीगांधी आश्रम सरायमीर के इंचार्ज लालचद यादव पुत्र स्व.रामबुझारत यादव ने पुलिस को तहरीर दी है कि पूराहादी अंबारी में 1983 में श्रीगांधी आश्रम के नाम भूमि का पट्टा हुआ था। वर्ष 1984 में विश्वबैंक के पैसे से श्रीगांधी आश्रम के भवन का निर्माण कराया गया। वर्ष 1991 में उमाकांत यादव ने अपने नाम जमीन का पट्टा करा लिया। लालचंद के अनुसार मामला कोर्ट में चले जाने पर वर्ष 2017 में बोर्ड आफ रेवन्यू इलाहाबाद से उमाकांत यादव का पट्टा निरस्त कर दिया गया। आरोप लगाया कि पूर्व सांसद उमाकांत यादव की शह पर उनके पुत्रों ने एक सप्ताह पूर्व 27 सितंबर की शाम को श्रीगांधी आश्रम सरकारी संपंत्ति का ताला तोड़ कर उसमें रखा सामान उठवा लिए और गांधी आश्रम के बोर्ड को गुलाबी रंग से पेंट कर भवन पर उमाकांत यादव का मकान लिख कर कब्जा जमा लिया।

इस मामले में चार अक्टूबर को कर्मचारी लालचंद की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व सांसद उमाकांत यादव सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर गांधी आश्रम में अवैध रूप से लगाये गये पूर्व सांसद परिवार के ताले को तोड़ा गया इसके साथ ही फिर से इस भवन पर पूर्व गांधी आश्रम भवन लिखा गया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अवश्य की जाएगी।