आजमगढ़. सगड़ी के पूर्व विधायक स्व. सर्वेश कुमार सिंह सीपू हत्याकांड के मामले में मुकदमे की पैरवी करने वाले उनके सगे भाई को न्यायालय पेशी पर आए बाहुबली ध्रुव सिंह कुंटू व उनके सहयोगियों ने जान से मारने की धमकी देने के साथ ही 15 लाख रुपए की मांग की। इस मामले में दिवंगत विधायक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।