5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाढ़ से कराह रहे पूर्वांचल के चार जिलों का दौरा करेंगे सीएम योगी, पीड़ितों का बाटेंगे दर्द

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल के बाढ़ प्रभावित गोरखपुर सहित चार जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे तथा राहत सामाग्री का वितरण करेंगें। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती व गोरखपुर व मंडल के बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने के लिए बाढ़ क्षेत्र का दौरा करेंगे। सीएम के दो दिवसीय दौरे की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। गुरुवार को सीएम बस्ती मंडल के तीनों जिलों सिद्धार्थनगर, बस्ती व संतकबीर नगर का दौरा करने के बाद गोरखपुर पहुंचेगे। यहां सीएम बाढ़ क्षेत्र के दौरे के बाद शुक्रवार को भी रहेंगे। सभी जिलों में प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटा है।

बात दें कि सीएम योगी इस समय लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच में बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना था। तीनों जिलों में राहत सामग्री वितरण के साथ ही सीएम ने प्रशासन को राहत बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया था। अब गुरुवार को सीएम सिद्धार्थनगर पहुंचेंगे, उसके बाद बस्ती जाएंगे। संतकबीर नगर के धनघटा तहसील में भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा। हर जगह बाढ़ पीड़ितों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा।

संतकबीर नगर से ही मुख्यमंत्री के गोरखपुर जिले के गोला तहसील पहुंचने की संभावना है। इस तहसील के बड़हलगंज क्षेत्र में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगने की संभावना है। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करने के बाद मुख्यमंत्री शुक्रवार को सहजनवा, कैंपियरगंज व सदर तहसील क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनमें राहत सामग्री का वितरण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री महराजगंज जिले में भी जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि होते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की भागदौड़ तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की खबर दोपहर बाद जैसे ही आयुक्त गोविंद राजू एनएस और डीआइजी को लगी वो तैयारियों में जुट गए। दोनों अफसरों ने डुमरियागंज और हेंगापुर में पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया।