
हरिहरपुर गांव के बच्चों को पुरस्कृत करते सीएम योगी
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ. लोकसभा उपचुनाव के बाद पहली बार आजमगढ़ आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आइटीआई मैदान में 145 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकापर्ण किया। इस दौरान उन्होंने कई लोक लुभावने वादे भी किए। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पंडित छन्नू लाल मिश्र के गांव हरिहरपुर पहुंचे। आधे घंटे के कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीएम ने बच्चों को स्कूल बैंग, पैंसिल आदि उपहार स्वरूप भेंट किया। इस दौरान सीएम ने गांव में संगीत महाविद्यालय सहित कई योजनाओं की घोषणा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरिहरपुर पहुंचने पर सबसे पहले बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों ने कजरी गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने मुख्यमंत्री के सम्मान में गाना गाया कि सजा दो घर को गुलशन सा मेरे बाबा जी आए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों से बात की। वे किसी क्लास में पढ़ते हैं इस बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री से बातचीत कर बच्चे खुश नजर आए।
मुख्यमंत्री से बात कर गदगद रूद्राक्ष मिश्रा ने बताया कि जिस तरह से मुख्यमंत्री हमारे गांव आए और हम लोगों से मिलें, मिलकर बहुत अच्छा लगा। बच्चों ने सीएम को बताया कि सड़क काफी खराब है तो सीएम ने सड़क को दो लेन की सड़क बनवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 बच्चों को बैग देकर सम्मानित किया। इस बैग में पेन, पेंसल के साथ कापी भी थी।
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने गांव मेें संगीत महाविद्यालय, हरिहरपुर स्थित पोखरे का सुन्दरीकरण, दो मंदिरों के सुंदरीकरण की घोषणा की। संगीत घराने के अजय मिश्रा ने बताया कि वे काफी दिनों उपेक्षित थे लेकिन उन्हें खुशी है सीएम योगी आदित्यानाथ उनके घराने में आए। कार्यक्रम बेहद छोटा था लेकिन सीएम को कजरी और छोटे बच्चों ने स्वागत संगीत के माध्यम से स्वागत किया। सीएम ने आश्वासन दिया कि उनकी जो भी जरूरते होगी उसे पूरा किया जायेगा। साथ ही कजरी महोत्सव में सरकारी सहायता एवं सरकारी कार्यक्रमों में कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आश्वासन उन्होंने दिया है।
Published on:
04 Aug 2022 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
