5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़ में सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा-युवाओं को कट्टे से कलम की ओर ले जा रहे हम

CM Yogi : आजमगढ़ में निकाय चुनाव के मद्देनजर सीएम की जनसभा में अपार जनसमूह उमड़ा था, साथ ही सभी प्रत्याशी भी एसकेपी इंटर कालेज के मैदान में मौजूद थे।

2 min read
Google source verification
CM YOGI IN AZAMGARH

आजमगढ़ में सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा-युवाओं को कट्टे से कलम की ओर ले जा रहे हम

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में आजमगढ़ में मतदान होगा। ऐसे में बुधवार को चुनाव प्रचार को धार देने आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारी सरकार आजमगढ़ के युवाओं को कट्टे से कलम की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में आजमगढ़ को ओज और तेज के लिए जाना जाता था लेकिन पूर्व की सरकारों ने आजमगढ़ का बस दोहन किया है। हमारे युवाओं के हाथ में कलम की जगह कट्टा देने का काम किया है।

हम ले जा रहे कट्टे से कलम की ओर

सीएम योगी ने आजमगढ़ में निकाय चुनाव के मद्देनजर एसकेपी इंटर कालेज मैदान में चुनावी जन सभा की। इस जनसभा में उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में जो हुआ वो सभी को मालूम है। आज समय बदल गया है। हम युवाओं को कट्टे से कलम की ओर ले जा रहे हैं। हम उन्हें तमंचे की जगह टैबलेट दे रहे रहे हैं। उन्हें तकनीक बना रहे हैं और रोजगार दे रहे हैं।

आजमगढ़ को पहचान नहीं पाएंगे अखिलेश

सभा के दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पांच साल पहले अपने चुनाव प्रचार के लिए एक पूर्व मुख्यमंत्री यहां आए थे। आज सड़क मार्ग से अगर यहां आएंगे तो वो आजमगढ़ को शायद ही पहचान पाएं। आजमगढ़ अब विकास की धारा से बदल चुका है। सीएम ने कहा कि आज आजमगढ़ से हर शहर की बेहतरीन कनेक्टिविटी हो गयी है। पांच साल पहले कोई आया हो वो आज आएगा तो आजमगढ़ को पहचान भी नहीं पाएंगा। पूर्व सीएम पांच साल पहले चुनाव प्रचार करने आए थे, आज वो भी सड़क मार्ग से आएंगे तो पहचान नहीं पाएंगे।

हमने दिया पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री ने बीजेपी प्रत्याशियों लिए चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि आजमगढ़ बाबा भंवरनाथ की कृपा से पुष्पित पल्लवित और परम तपस्वी महर्षि दुर्वासा और श्री दत्तात्रेय जी की पावन धरा है। 2017 से पहले आजमगढ़ पहचान के लिए मोहताज था। यहां के लोगों के दूसरे शहरों में होटल और धर्मशालाओं में कमरे तक नहीं मिलते थे। जिन लोगों ने ये संकट पैदा किया था आज उससे मुक्त करके आजमगढ़ को पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ा जा चुका है। यहां एयरपोर्ट बन रहा है यहां महाराज सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय भी शुरू हो चुका है, शीघ्र ही उसका प्रशासनिक भवन बनने जा रहा है।

सूडान से हमने वापस बुलाए अपने 431 लोग

मुख्यमंत्री ने जनता की दुखती राग पर हाथ रखते हुए कहा कि पूर्वांचल से कई लोग सूडान में काम करने गए थे और वहां फंस गए थे। उन लोगों को हमने सकुशल लाना शुरू किया है। अब तक यूपी के 431 लोग वापस लाए जा चुके हैं। सरकार की नियत साफ होनी चाहिए। हमने बिना जाति, मत, मजहब देखे सबको योजनाओं का लाभ प्रदान किया। हम तुष्टिकरण पर नहीं सशक्तिकरण पर विश्वास करते हैं।

जनता से की अपील डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन जरूरी

भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित इस जनसभा में उन्होंने कहा कि आज जो भी परिवर्तन आजमगढ़ में हुआ है। वो सब डबल इंजन की सरकार की देन हैं। इस परिवर्तन को और तेज करना है तो ट्रिपल इंजन जरूरी यही और निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करना जरूरी है। जन्म, मृत्यु, निवास प्रमाण पत्र की व्यवस्था ऑनलाइन हो, नागरिकों को जल जमाव से मुक्ति मिले, हर घर को नल का कनेक्शन मिले, सुंदर पार्क मिले। इसके लिए तीसरा इंजन जरूरी है, इसके लिए ऐसी सोच वाला बोर्ड बनाना होगा।