26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्राइम बुलेटिन…संदिग्ध हालत में युवती झुलसी 

 सिविल लाइन क्षेत्र में दबंगों ने मजदूरों पर किया हमला,  दीदारगंज थाना क्षेत्र में कलह से परेशान युवक ने की खुदकुशी 

3 min read
Google source verification

image

Ahkhilesh Tripathi

Jun 22, 2016

crime

crime

आजमगढ़. अतरौलिया थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध हाल में झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त ग्राम निवासी रामचंदर की 18 वर्षीय पुत्री सुषमा बुधवार की भोर में रहस्यमय परिस्थितियों में झुलस गई। आनन-फानन परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचाराधीन सुषमा की हालत नाजुक बताई गई है।



सड़क हादसे में दो जख्मी
बिलरियागंज कस्बे के समीप मंगलवार की शाम हुए सड़क हादसे में घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रौनापार थाना क्षेत्र के चालाकपुर ग्राम निवासी अमरनाथ (32) पुत्र रामलाल व महराजगंज क्षेत्र के सरदहां बाजार निवासी बुद्धू (38) पुत्र मुन्नी लाल दोनों आपस में मित्र हैं। मंगलवार की शाम दोनों एक बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय की ओर से वापस घर लौट रहे थे। बिलरियागंज कस्बे के समीप उनकी बाइक में विपरीत दिशा से आ रही बाइक टकरा गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दबंगों ने मजदूर पर किया हमला
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में चल रहे भवन निर्माण कार्य में काम कर रहे बिहारी मजदूर को मंगलवार की रात कतिपय मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल मजदूर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जिला निवासी संतोष साहनी 38 शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में हो रहे भवन निर्माण कार्य में कार्यरत है। मंगलवार की शाम वह कार्य स्थल से सामान खरीदने बाजार के लिए निकला। उसी दौरान कतिपय मनबढ़ों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।


कलह से परेशान युवक ने किया आत्महत्या
पारिवारिक कलह के चलते दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन ग्राम निवासी 28 वर्षीय युवक ने बुधवार की दोपहर जहर निगल कर मौत को गले लगा लिया। सुरहन निवासी सीताराम की चार संतानों में दूसरे नंबर पर अखिलेश (28) की शादी दस वर्ष पूर्व अनीता नामक युवती से हुई है। अखिलेश जीविकोपार्जन हेतु बंगलूरू रहता था और बीते 27 मई को वह घर लौटा था। पत्नी अनीता को कोई संतान न होने पर अखिलेश और पत्नी के बीच अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। एक सप्ताह पूर्व अखिलेश का पत्नी से विवाद हुआ और गुस्से में अखिलेश ने उसे मारपीट कर भगा दिया। लाचार पत्नी अनीता अपने मायके चली गई। इसी के बाद अखिलेश अक्सर उदास रहता था। बुधवार की दोपहर उसने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौट गए।

वृद्ध पर जानलेवा हमला
अहरौला थाना क्षेत्र के बिड़हर चकमय खजुरा गांव में मंगलवार की रात घर के बाहर सोए वृद्ध पर अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। शरीर व चेहरे पर घातक चोट लगने के कारण जख्मी वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त ग्राम निवासी बांके लाल गोड़ (60) मंगलवार की रात घर के बाहर सोया था। रात करीब दस बजे चार-पांच की संख्या में उसके दरवाजे पर आए लोगों ने सोते समय वृद्ध के सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल कर दिए। हमलावर उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। रात में उसे लहूलुहान हालत में देख परिजन आनन-फानन स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर घायल वृद्ध को देररात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत
देवगांव कोतवाली क्षेत्र में बीते 13 जून को आई आंधी-पानी के दौरान मकान की छत से गिरकर घायल हुए व्यक्ति ने मंगलवार की शाम वाराणसी स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। देवगांव क्षेत्र के सराय खुरसू ग्राम निवासी 45 वर्षीय हरीश यादव पुत्र स्व. छब्बू परिवार की आजीविका चलाने के लिए गुजरात प्रांत के सूरत शहर में पावरलूम संचालन का कार्य करता था। कुछ समय पूर्व वह सूरत से अपने घर आया था। बीते 13 जून की रात आई आंधी के दौरान वह मकान की छत से नीचे उतरते समय गिरकर घायल हो गया। गंभीरावस्था में उसे वाराणसी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें

image