दासमती ने सीएमओ से की शिकायत
नत्थूलाल की पत्नी को कहीं से पता चला कि उपचार करने वाला डॉक्टर नहीं था। इसके बाद उन्होंने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद सीएमओ ने आस्पताल की जांच का निर्देश दिया। स्वास्थ्य टीम एससएमएस हेल्थ केयर अस्पताल पहुंची तो वहां बोर्ड पर डॉ. एसपी सिंह का नाम दर्ज था। पूछताछ में पता चला कि डॉक्टर की छह महीने पहले मौत हो चुकी है।