भाजपा पार्षदों के वार्डो का हुआ टेंडर
अफजाल अंसारी, रेशमा परवीन, हाजी ओकास अंसारी, रमजान अली ने आरोप लगाया कि केवल भाजपा पार्षदों के वार्डों में टेंडर कराया गया है। टेंडर न होने से काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शहर की समस्याओं के प्रति भी अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि आम जनता को बगैर बताए गृहकर में बढ़ोतरी कर दी गई है।