
पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सपा और सुभासपा का गठबंधन टूटने के बाद अब सपा नेता ओमप्रकाश पर सीधे हमलावर दिख रहे है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर ने रविवार को सुहेलदव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर जमकर हमला बोला और गंभीर आरोप लगाए। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि ओमप्रकाश राजभर पुत्रमोह में धृतराष्ट्र बन गए हैं। अपने पुत्रों को विधायक बनाने के लिए वे आरक्षण विरोधी ताकतों का समर्थन कर रहे हैं और राजभर समाज का सौंदा कर रहे है। उन्हें राजभर समाज के बदहाली की चिंता नहीं है। बस अगर चिंता है तो सिर्फ इस बात की उनका पुत्र एमएलसी क्यों नहीं बना।
पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर ने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव द्वारा सुभासपा प्रमुख को गठबंधन से अलग होने के लिए लिखे गए पत्र का स्वागत करते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी और राजभर समाज को ब्लैकमेल करके आरक्षण विरोधी ताकतों की गोंद में बैठ गए हैं। ओमप्रकाश राजभर को कभी भी अपने समाज की चिंता नहीं रही बल्कि उन्होंने राजभर समाज के नाम को बेचने का काम किया है और सिर्फ अपने परिवार की चिंता की है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर पुत्रमोह में धृतराष्ट्र बन चुके हैं। वे अपनी सारी ऊर्जा अपने पुत्रों को विधायक बनाने के लिए खर्च कर रहे हैं। बहदाहली का जीवन जी रहे राजभर समाज से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्हें सिर्फ इस बात की चिंता है कि एमएलसी चुनाव में उनके पुत्र को टिकट क्यों नहीं मिला। वह एमएलसी क्यों नहीं बन पाया। ओमप्रकाश राजभर बीजेपी की गोद में बैठकर समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया के खिलाफ अनर्गल प्रलाप कर रहे है।
रामदुलार राजभर ने कहा कि बीजेपी सरकार पिछड़े और दलितों के आरक्षण को समाप्त करने के लिए सरकारी विभागों को षड़यंत्र के तहत निजी हाथों में औने पौने दामों पर बेच रही है। दूसरी तरफ ओमप्रकाश राजभर जैसे परजीवी भाजपा का गुणगान कर रहे हैं। भाजपा सरकार न्यायपालिका, विश्वविद्यालयों व अन्य संस्थाओं में खास विचारधारा के लोगों को भर रही है ताकि दलित, पिछड़े अपने पुश्तैनी धंधों में धकेले जा सके और समाज की मुख्यधारा से कट जाएं। राजभर समाज ओमप्रकाश के बहकावे में नहीं आने वाला है, वह समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में वर्ष 2024 के चुनाव में बीजेपी का सफाया करेगा।
Published on:
24 Jul 2022 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
