
प्रतीकात्मक फोटो
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गोरखपुर. Gold Rate Today : अक्टूूबर माह के प्रथम सप्ताह में जहां सोने (Gold Price) का भाव स्थिर है वहीं चांदी (Silver Price Today) के भाव में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले तीन दिनों में चांदी 63000 हजार रुपयेे किलो से बढ़कर 64600 रुपयेे किलो पहुंच गई है। वहीं सोमवार को भी 22 कैरेट सोना 45090 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा जबकि 24 कैरेेट सोना 47340 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
पिछलेे एक सप्ताह की स्थिति पर गौर करें तो 27 सितंबर को 22 कैरेट सोना 44790 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं 24 कैरेट सोना 47030 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी 64100 रुपयेे प्रति किलो बिकी थी। 28 को सोने व चांदी के भाव में फिर उछाल देखने को मिला था। 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 150 रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी थी। 22 कैरेट सोना 44940 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं 24 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 160 रुपये की वृद्धि हुई थी। 24 कैरेट सोना 47190 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं चांदी के भाव में प्रति किलो 600 रुपये की वृद्धि हुई थी। चांदी 64700 रुपयेे प्रति किलो बिकी थी।
29 सितंबर को एक बार फिर सोने के भाव में भाव में भारी गिरावट देखी गयी थी। वहीं चांदी का भाव स्थिर रहा था। 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 150 रुपये की गिरवाट दर्ज की गयी थी। 22 कैरेट सोना 44790 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं 24 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 160 रुपये की गिरावट हुई थी। 24 कैरेट सोना 47030 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं चांदी का भाव स्थिर था। चांदी 64700 रुपयेे प्रति किलो बिकी थी। 30 सितंबर को भाव स्थिर था।
एक अक्टूबर को सोने व चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गयी थी। शुक्रवार को 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 150 रुपये की गिरवाट दर्ज की गयी थी। 22 कैरेट सोना 44640 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं 24 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 160 रुपये की गिरावट हुई थी। 24 कैरेट सोना 46870 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। चांदी के भाव में प्रति किलो 1800 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गयी थी। चांदी 63000 रुपयेे प्रति किलो बिकी थी।
दो अक्टूबर को सोने के भाव में भारी वृद्धि हुई थी। 450 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि के साथ सोने का भाव 45090 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया था। वहीं 24 कैरेट सोना 460 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि के साथ 47340 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। इसके बाद से ही सोने का दाम स्थित है। चार अक्टूबर को भी सोने के भाव में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। वहीं चांदी के भाव में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले तीन दिनों में चांदी 63000 हजार रुपयेे किलो से बढ़कर 64600 रुपयेे किलो पहुंच गई है। यानि की चांदी के भाव में 1600 की बढ़ोत्तरी हुई है।
Published on:
04 Oct 2021 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
