19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मचारियों ने दिखाई ताकत, ठप रहा काम काज आम आदमी परेशान

विभिन्न कार्या से सरकारी दफ्तर पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
कर्मचारियों ने दिखाई ताकत, ठप रहा काम काज आम आदमी परेशान

कर्मचारियों ने दिखाई ताकत, ठप रहा काम काज आम आदमी परेशान

आजमगढ़. पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चल रही महा हड़ताल के कारण सरकारी विभाग मसलन लोक निर्माण, सिंचाई, डीआरडीए, लघु सिंचाई, डीएसटीओ समेत तमाम दफ्तरों में कामकाज लगभग ठप रहा। विभिन्न कार्या से सरकारी दफ्तर पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।


निबंधन कार्यालय में जहां रजिस्ट्री प्रभावित हुई वहीं कोषागार में हड़ताल की वजह से पेंशनधारक सबसे अधिक परेशान दिखे। हड़ताल की जानकारी की वजह से फरियादियों की संख्या बहुत कम रही। गांव गिरांव से पहुंचे पेंशनार्थी पेंशन को लेकर दफ्तर का चक्कर लगाते रहे। अंत में उन्हें निराश लौटना पड़ा। बहुतायत स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह ठप रही। कर्मचारियों के बिना अधिकारी पूरी तरह से लाचार दिखे। हालांकि यूपी एस्मा यानी उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं के अनुरक्षण अधिनियम-1966 का प्रभाव नहीं दिखा।


उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ (राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद) के तत्वावधान में कोषागार कार्यालय पर धरना दिया गया। सदर तहसील परिसर में कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से धरना प्रदर्शन, श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर में उत्तर प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक इकाई संघ, जनपद के 22 ब्लाक के विकास खंड में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया।