आजमगढ़

पति ने की पत्नी से हैवानियत, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, पोखरे में फेंका शव

आजमगढ़ के मेंहनगर में पति ने पत्नी का गला रेत की की हत्या, आरोपी हिरासत में। मारने के बाद पोखरे में फेंक दिया था शव।

2 min read
पत्नी की हत्या (प्रतीकात्मक)

आजमगढ़. मेंहनगर क्षेत्र के करौती गांव में बुधवार को बहन के साथ घर आए पति का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ। नाराज पति ने 25 वर्षीय पत्नी का गला घोंटकर उसे मार डाला। साक्ष्य को छिपाने के लिए घर से कुछ दूरी पर स्थित पोखरी में शव को फेंक दिया। मायके वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

करौती ग्राम निवासी इंद्रमणि राम की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व तरवां क्षेत्र के जमीरपुर ग्राम निवासी रिंकू देवी के साथ हुई थी। इंद्रमणि जीविकोपार्जन के लिए मुंबई में रहकर वाहन मैकेनिक का कार्य करता था। मुंबई में किसी महिला से अवैध संबंध के चलते पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। घर पर पत्नी रिंकू अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। गत दिनों लखनऊ में रहने वाली इंद्रमणि का निधन हो गया। बहन के त्रयोदशाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंद्रमणि व जिले के मेहनाजपुर क्षेत्र में रहने वाली उसकी बहन रजिया लखनऊ गए हुए थे।

इसे भी पढ़ें

बुधवार की शाम इंद्रमणि बहन रजिया के साथ अपने घर लौटा। देरशाम किसी बात को लेकर इंद्रमणि व उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ। तभी इंद्रमणि ने रिंकू का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मौका पाकर इंद्रमणि ने पत्नी के शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित पोखरे में फेंक दिया। रात में ही किसी माध्यम से यह जानकारी मायके वालों को हुई। मायके वाले मौके पर पहुंच कर रिंकू की हत्या करने तथा शव को ठिकाने लगा देने का आरोप लगाते हुए घटना की सूचना मुकामी थाने को दिए।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी की दबंगई, दरोगा को सरेआम गालियां देने का आरोप

मौके पर पहुंची पुलिस ने रिंकू की तलाश शुरू की लेकिन उसका पता न चलने पर पति को हिरासत में लेकर थाने चली गई। उधर इंद्रमणि के पकड़े जाने के बाद उसकी बहन रजिया रात में ही फरार हो गई। गुरुवार की सुबह रिंकू का शव घर के पास स्थित पोखरे में उतराया मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पानी से शव को बाहर निकाला गया।

मृतका के अंदरूनी अंगों से रक्तश्राव होता देख पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने रिंकू के हत्या किए जाने की आशंका जताई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मृतका के दोनों बच्चों का बयान दर्ज किया है। मृतका के पुत्रों ने पिता पर मम्मी को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। मायके वालों की ओर से ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।

by RANVIJAY SINGH

Published on:
17 Aug 2017 08:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर