UP Weather forecast : आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार आजमगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को उमस से लोग परेशान रहेंगे। तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है।
UP Weather forecast : जुलाई के महीने में भीषण गर्मी होने से लोगों का जनजीवन बेहाल है। वहीं बारिश नहीं होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर सता रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिले में जल्द बारिश होने की संभावना है पर आजमगढ़ मंडल के तीनो जिले में बारिश अभी नहीं होगी। 25 जुलाई को आजमगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा, आसमान में बादल रहेगा।
आजमगढ़ का मौसम
स्थानीय मौसम विभाग की इकाई के अनुसार आजमगढ़ में मौसम साफ रहेगा हल्के हल्के बादलों के बीच धूप दिनभर रहेगा, कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है और हवा की सबसे तेज रफ्तार 11 किमी/घंटा रहेगा। तापमान बड़ने से गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल रहेगा. अगले 3 दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।
बलिया का मौसम
बलिया जिले में आज बारिश की संभावना नहीं है। आसमान में हल्का कोहरा रहेगा। जिले का तापमान 36 से 28 डिग्री के बीच रहेगा जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी. और हवा की रफ्तार 11 किमी/घंटा रहेगा. अगले 2 दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है.
मऊ का मौसम
आज जिले में मौसम साफ रहेगा आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है| अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है।| बारिश नहीं होने से तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी से लोग परेशान रहेंगे. वहीं हवा की रफ्तार 11 किमी/घंटा रहेगा.