5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव के खिलाफ कैसा लड़ रही है बीजेपी, समीक्षा करने पहुंचे जेपी नड्डा, सुनील बंसल, किया बड़ा दावा

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व संगठल मंत्री सुनील बंसल ने की आजमगढ़ व लालगंज लोकसभा सीट की समीक्षा जेपी नड्डा बोले, आजमगढ़, लालगंज ही नहीं रायबरेली और अमेठी भी जीतेगी भाजपा

less than 1 minute read
Google source verification
Akhilesh yadav Nirahua

अखिलेश यादव निरहुआ

आजमगढ़. 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के आने से हाई प्रोफाइल सीट बन चुकी आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने भी पूरा दम लगा दिया है। यहां से भाजपा ने भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को मैदान में उतारा है। इसके चलते ही आजमगढ़ की लालगंज सीट भी चर्चा में है। अब तक वहां समीकरण कैसे बने हैं और स्थिति क्या है इन सबकी समीक्षा करने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल आजमगढ़ पहुंचे। दोनों सीटों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन के बाद जीत की रणनीति बनायी गयी।

शहर के एक होटल में पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। जेपी नड्डा ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सुनामी चल रही है। पूरा प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। चौथे चरण के चुनाव में लोग जिस जोश से मतदान कर रहे हैं उससे साफ जाहिर है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी अकेले दम पर 74 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। आज जिन 13 सीटों पर चुनाव हो रहा है उन पर बीजेपी आगे है। आजमगढ़ को लेकर उन्होंने कहा कि यहां की दोनों सीटों पर हम प्रतिष्ठा के साथ लड़ रहे हैं और जीतेंगे। उन्होंने दावा किया की सिर्फ यही नहीं बल्कि अमेठी और रायबरेली में भी बीजेपी जीत रही है।

By Ran Vijay Singh