9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़ में डायरिया का कहर, दर्जन भर लोग जिला अस्पताल में भर्ती

निजी अस्पतालों में भी बढ़ रही मरीजों की तादाद

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ahkhilesh Tripathi

Jul 30, 2017

Hospital

Hospital

आजमगढ़.
बरसात के इस मौसम में जिले में डायरिया ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जहानागंज क्षेत्र में दूषित जल पीने से दर्जनों लोगों के बीमार होने की चर्चा अभी थमी ही नहीं कि शनिवार की दोपहर शहर के गुलामी का पूरा मोहल्ला स्थित एक मदरसे के दर्जनभर छात्र डायरिया रोग से पीड़ित हो गए। बीमार छात्रों को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रुप से बीमार चार छात्रों का इलाज अस्पताल में चल रहा है जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।



यह भी पढ़ें:

घंटे भर की मूसलाधार बारिश और काशी ताल तलैया में तब्दील, गोदौलिया पर धंसी सड़क



नगर के गुलामी का पूरा मोहल्ला स्थित मदरसा जामेतुर रशाद में पढ़ने वाले छात्रों ने शनिवार की सुबह भोजन किया। इसके कुछ देर बाद ही छात्रों की हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते दर्जन भर साथ उल्टी और दस्त के शिकार हो गए। आनन-फानन बीमार छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू हुआ।



इस मामले में गंभीर रूप से बीमार मोहम्मद आमिर (19) पुत्र अब्दुल हफीज, सद्दाम (22) पुत्र मोहम्मद अफजल, सारिक (13) पुत्र सगीर तथा स्थानीय बाजबहादुर मोहल्ला निवासी रियाजुद्दीन (55) पुत्र स्वर्गीय नन्हे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसी क्रम में शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर निवासी पंचवर्षीय हिमांशु पुत्र तेज सिंह को डायरिया रोग से पीड़ित हो गया। परिजनों ने शनिवार को दिन में बिमार बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भर्ती सभी का उपचार चल रहा है।